UP Gold Silver Price Today: जारी हो गईं गोल्ड सिल्वर की लेटेस्ट कीमतें, जानिए अपने शहर के 10 ग्राम सोने का भाव

UP Gold Silver Price Today: मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोना 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जानें अन्य शहर के सोने का भाव।

Update:2023-05-16 14:12 IST
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 16 मई, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी ताजा भाव जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रदेश में सोना चांदी के भाव में जरा सा भी बदलाव नहीं हुआ है। बीते दो दिन की तरह प्रदेश में आज भी सोना चांदी का वही भाव बना हुआ है। दाम स्थिर रहने के बाद यूपी में सोने का भाव औसत भाव 62 हजार के करीब चल रहा है, जबकि चांदी का औसत भाव 75 हजार के पास चल रहा है। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो याद रखें आज आपको अधिक पैसे चुकता करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोना का भाव

GoodReturns के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोना 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इससे पहले सोमवार को भी शहर में सोने का यही भाव था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में सोने के साथ साथ चांदी के भाव भी स्थिर हैं। मंगलवार को चांदी का भाव 74,800 रुपये प्रतिकिलो पर चल रहा है। यही भाव पर सोमवार को भी था।

अन्य शहर में सोने के भाव

कानपुर

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

आगरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

नोएडा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

वाराणसी

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

मथुरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

सर्राफा के भाव लोग चाहें तो घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने फोन से एक मिस्ड कॉल देने होगा। अगर आप 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानना चाहते हैं तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे। इसके अलावा सोना चांदी के भाव और जानकारी www.ibja.co या ibjarates.com से भी पता कर सकते हैं।

ऐसे जाने आपको सोना असली है या फिर नकली

सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना व चांदी के भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना चांदी के सटीक भाव क पता लगाने के लिए ग्राहक को अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से पता करना होगा। वहीं, सर्राफा मार्केट में सोना खरीदते वक्त कुछ सावधानी बरतें, जैसे हॉलमार्क और कैरेट जरूर देखें। बाजार में हर कैरेट सोने का भाव अगल अगल होता है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान करता है। इसके अलावा बीआईएस केयर एप से भी सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News