Up Vegetable Price Today: सिर्फ टमाटर ही नहीं, धनिया, अदरक, लहसुन, मिर्च भी बिगाड़ रही रसोई का बजट

Up Vegetable Price Today: उत्तरी राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति और सड़कों पर रुकावट के कारण कई सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो गई है। हमें टमाटर का बड़ा हिस्सा हिमाचल से मिलता है लेकिन हाल की बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Update: 2023-07-19 05:49 GMT
UP Vegetable Price Today: (सोशल मी़डिया)

Up Vegetable Price Today: उत्तर भारत में हुए भंयकर बारिश की वजह से बाढ़ के हालत उत्पन्न होने से खेतों में सब्जियां खराब हो गई हैं। कुछ सब्जियां अगर बची हैं तो पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुए भूस्खलन और जगहों जगहों पर भरे बाढ़ के पानी से आवागमन ढप पड़ा है, जिस वजह से मंडियों में सब्जी की आवक कम हो गई है और इसके दाम आसमान को छूते हुए जनता का दिवाला निकाल रहे हैं। 100 रुपये के ऊपर टमाटर बिकने से इन दिन यह सुर्खियों में छाया हुआ है। हालाँकि सिर्फ टमाटर नहीं है, बल्कि धनिया, अदरक, लहसुन, बीन्स और यहां तक कि मिर्च जैसी प्रमुख सब्जियां भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन वस्तुओं की कीमत बढ़ने से उपभोक्ता काफी पेरशान है।

टमाटर की कीमतों में गिरावट

बाजारों में खुदरा धनिया का भाव 220 रुपये प्रति किलोग्राम चल रह है। लहसुन की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम है और बीन्स हैं, 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। वहीं, मिर्च कीमत लगभग तीन गुना बढ़कर 120-100 रुपये किलो हो गई है, जो पहले 40-50 रुपये प्रतिकिलो मारे मारे फिर रही थी। टमाटर की कीमतें, जो 250 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं,लेकिन अब इसमें कुछ कमी आते हुए 150 रुपये प्रतिकिलोग्राम पर आ गई है। हालांकि उसके बाद यह कई मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह पहुंच से बाहर है।

उत्तर प्रदेश में सब्जी के लेटेस्ट रेट्स

ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं और बुधवार को बाजार में घर के लिए सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आज भी बाजार में कई सब्जियों की कीमत 100 रुपये पार बिक रही हैं। आइये बताते हैं कि यूपी की प्रमुख मंडियों में सब्जी के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं?

लखनऊ मंड़ी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किग्रा/पीसी ₹ 85 ₹ 98 - 108 ₹ 102 - 140

चुकंदर किलोग्राम/पीसी ₹ 53 ₹ 61 - 67 ₹ 64 - 87

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 22 ₹ 25 - 28 ₹ 26 - 36

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 48 ₹ 55 - 61 ₹ 58 - 79

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

बैंगन (बैंगन या ऑबर्जिन) किलोग्राम / पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

बैंगन (बड़ा) किग्रा/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

फ्रेंच बीन्स (हरी बीन्स) किग्रा / पीसी ₹ 68 ₹ 78 - 86 ₹ 82 - 112

लहसुन किलो/पीसी ₹ 126 ₹ 145 - 160 ₹ 151 - 208

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 149 ₹ 171 - 189 ₹ 179 - 246

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 50 ₹ 58 - 64 ₹ 60 - 83

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 75 ₹ 86 - 95 ₹ 90 - 124

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 93 ₹ 107 - 118 ₹ 112 - 153

भिंडी (लेडीज फिंगर) किलोग्राम/पीसी ₹ 41 ₹ 47 - 52 ₹ 49 - 68

आलू किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

तुरई किलो/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

पालक किलो/पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

टमाटर किलो/पीसी ₹ 120 ₹ 138 - 152 ₹ 144 – 198

कानपुर मंड़ी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किलोग्राम/पीसी ₹ 70 ₹ 81 - 89 ₹ 84 - 116

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 60 ₹ 69 - 76 ₹ 72 - 99

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

बैंगन (बड़ा) किग्रा/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

फ्रेंच बीन्स (हरी बीन्स) किग्रा / पीसी ₹ 67 ₹ 77 - 85 ₹ 80 - 111

लहसुन किलो/पीसी ₹ 145 ₹ 167 - 184 ₹ 174 - 239

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 143 ₹ 164 - 182 ₹ 172 - 236

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 59 ₹ 68 - 75 ₹ 71 - 97

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 80 ₹ 92 - 102 ₹ 96 - 132

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 64 ₹ 74 - 81 ₹ 77 - 106

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 82 ₹ 94 - 104 ₹ 98 - 135

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 38 ₹ 44 - 48 ₹ 46 - 63

आलू किलो/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

तुरई किलो/पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

टमाटर किलो/पीसी ₹ 115 ₹ 132 - 146 ₹ 138 - 190

कई स्थानों पर खड़ी फसलें हुईं खराब

उत्तरी राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति और सड़कों पर रुकावट के कारण कई सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो गई है। हमें टमाटर का बड़ा हिस्सा हिमाचल से मिलता है लेकिन हाल की बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। ट्रक बेंगलुरु से आ रहे हैं, लेकिन परिवहन लागत अधिक होने के कारण कीमतें अधिक हैं। हमें बताया गया है कि अत्यधिक वर्षा के कारण राजस्थान और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर लौकी, तुरई और भिंडी की खड़ी फसलें खराब हो गई हैं। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है। फिलहाल कीमतों में कम होने पर अभी कुछ समय लगेगा।

Tags:    

Similar News