Up Vegetable Price: टमाटर के भाव में हल्की गिरावट, लहसून, अदरक व मिर्ची सहित हरी सब्जियां 100 रुपये पार, जानें नए रेट्स

Up Vegetable Price Today: लोगों को टमाटर के भाव से फौरी राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी विपणन एजेंसियों NAFED और NCCF को 80रुपये के बजाय 70 प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।

Update: 2023-07-20 06:33 GMT
UP Vegetable Price Today: (सोशल मी़डिया)

Up Vegetable Price Today: उत्तर भारत के राज्यों में रूक रूक हो रही भीषण बारिश की वजह से उत्पन्न हुए बाढ़ के हालत के चलते लोगों के घरों का बजट तो बिगड़ा ही है, साथ ही खाना का स्वाद भी गायब हो गया है। हो भी न क्यों, क्योंकि बीते कई महीनों से टमाटर सहित कई सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिन सब्जियों के खाने का स्वाद बनाता है, उनके भाव इस बारिश ने सोना बना दिया है, जिस वजह से सीमित आय वाले लोगों को घरों से टमाटर, लहसून, मिर्च व अदरक इत्यादि सब्जियां दूर हो गई हैं। कई प्रमुख शहरों में टमाटर का भाव 150-200 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया है। वहीं, लहसून, मिर्च व अदरक सहित हरी सब्जियों के भाव 100 से लेकर 300 रुपए प्रतिकिलो के बीच चल रहे हैं। हालत ऐसी बनी हुई है कि आने वाले दिनों में इन सब्जियों से लोगों को राहत नहीं मिलने वाले है।

जानिए कब कम होंगे सब्जी के भाव

लखनऊ के आलमबाग के एक सब्जी व्यापारी का कहना है कि पहले गर्मी की वजह से खेती में खड़ी फसल को काफी प्रभावित किया है। उसके बाद देश में आए मानसून के चलते उत्तर भारत हुए जोरदार बारिश की वजह से खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलें खराब हो गईं, जिस वजह से मंडियों इनकी आवक कम हो गई है और दाम बढ गए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बाढ़ की हालत के चलते मार्ग प्रभावित हुआ है,जिसके चलते वहां से माल मंडियां पर नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को महंगे दामों में इन सब्जियों को खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल लोगों को अभी टमाटर, अदरक, लहसून व मिर्च के दाम दो दो हाथ करना पड़ेगा। अभी नए फसल तैयार में होने में एक महीने से अधिक का समय पड़ा हुआ है।

हालांकि लोगों को टमाटर के भाव से फौरी राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी विपणन एजेंसियों NAFED और NCCF को 80रुपये के बजाय 70 प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।

टमाटर के भाव से हल्की राहत

यूपी की मंडियों में आज भी टमाटर के भाव से लोगों को राहत मिली नहीं नजर आई है। प्रमुख मंडियों में टमाटर का खुदरा भाव 130-150 रुपये प्रतिकिलो बिका नजर आया है। हालांकि कुछ इसमें गिरावट आई है। वहीं, कुछ हरी सब्जियों के भाव 100 रुपये प्रतिकिलो के पार दिखाई दिये हैं। ऐसे गर आप आज अपने घर के लिए सब्जी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें।

राजधानी लखनऊ की मंड़ी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किलो/पीसी ₹ 75 ₹ 86 - 95 ₹ 90 - 124

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

बटर बीन्स किलोग्राम / पीसी ₹ 45 ₹ 52 - 57 ₹ 54 - 74

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 57 ₹ 66 - 72 ₹ 68 - 94

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

बैंगन (बड़ा) किग्रा/पीसी ₹ 33 ₹ 38 - 42 ₹ 40 - 54

फ्रेंच बीन्स (हरी बीन्स) किग्रा / पीसी ₹ 67 ₹ 77 - 85 ₹ 80 - 111

लहसुन किलो/पीसी ₹ 122 ₹ 140 - 155 ₹ 146 - 201

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 167 ₹ 192 - 212 ₹ 200 - 276

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 57 ₹ 66 - 72 ₹ 68 - 94

नींबू (नींबू) किग्रा/पीसी ₹ 59 ₹ 68 - 75 ₹ 71 - 97

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 88 ₹ 101 - 112 ₹ 106 - 145

भिंडी (लेडीज फिंगर) किलोग्राम/पीसी ₹ 40 ₹ 46 - 51 ₹ 48 - 66

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 21 ₹ 24 - 27 ₹ 25 - 35

आलू किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

तुरई किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

टमाटर किलो/पीसी ₹ 107 ₹ 123 - 136 ₹ 128 – 177

कानपुर मंडी का सब्जी का ताजा भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किग्रा/पीसी ₹ 80 ₹ 92 - 102 ₹ 96 - 132

बेल मिर्च (शिमला मिर्च) किलोग्राम / पीसी ₹ 46 ₹ 53 - 58 ₹ 55 - 76

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 22 ₹ 25 - 28 ₹ 26 - 36

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 52 ₹ 60 - 66 ₹ 62 - 86

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

बैंगन (बड़ा) किग्रा/पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

फ्रेंच बीन्स (हरी बीन्स) किग्रा/पीसी ₹ 64 ₹ 74 - 81 ₹ 77 - 106

लहसुन किलोग्राम/पीसी ₹ 139 ₹ 160 - 177 ₹ 167 - 229

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 154 ₹ 177 - 196 ₹ 185 - 254

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 60 ₹ 69 - 76 ₹ 72 - 99

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 77 ₹ 89 - 98 ₹ 92 - 127

नींबू (नींबू) किग्रा/पीसी ₹ 62 ₹ 71 - 79 ₹ 74 - 102

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 88 ₹ 101 - 112 ₹ 106 - 145

भिंडी (लेडीज फिंगर) किग्रा/पीसी ₹ 39 ₹ 45 - 50 ₹ 47 - 64

आलू किलो/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

कद्दू किलो/पीसी ₹ 18 ₹ 21 - 23 ₹ 22 - 30

तुरई किलो/पीसी ₹ 33 ₹ 38 - 42 ₹ 40 - 54

टमाटर किलो/पीसी ₹ 113 ₹ 130 - 144 ₹ 136 - 186

Tags:    

Similar News