छत्तीसगढ़: राजनीतिक उठापटक पर बोले स्वास्थ्य मंत्री, ढाई साल के फॉर्मूले पर कभी नहीं हुई बात

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया कि कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले की कभी बात नहीं की। यह सिर्फ अटकलें थीं। छत्तीसगढ़ में ढाई साल के सीएम चुने जाने पर मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-08-26 15:54 GMT

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव।(Social Media)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भले ही कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन ढाई-ढाई साल के सीएम का मुद्दा अभी भी प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में बना हुआ है. इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मामले को शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ढाई साल के फॉर्मूले की कभी बात नहीं की। यह सिर्फ अटकलें थीं। मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे कि छत्तीसगढ़ में सीएम चुने जाने पर क्या ऐसा कोई फॉर्मूला बन सकता है? हाईकमान पार्टी में लोगों की भूमिका तय करता है और हम उन जिम्मेदारियों को निभाते हैं। इस बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्पष्टीकरण मांगा है।

देव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी टीम में खेलता है तो क्या वह कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचता? क्या आप कप्तान नहीं बनना चाहेंगे? हर कोई उसके बारे में सोचता है लेकिन सवाल उसके विचारों का नहीं, उसकी क्षमताओं का है। हाईकमान ने फैसला लिया है, हमें उसके हिसाब से ही चलना होगा। 

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल 50 साल या 10 साल या 2 साल तक सीएम रह सकते हैं। वे कितने समय तक इस पद पर रहेंगे, यह तय नहीं है। भाई-बहनों में भी प्रतिद्वंद्विता रहती है। इनके बीच स्वस्थ प्रतियोगिताएं होती हैं। आलाकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे निभाऊंगा।

भाजपा ने CM पर साधा निशाना

इस बीच भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पार्टी ने मांग की है कि बघेल को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा था? भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का पद किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि एक संस्था का होता है। तीन-चौथाई बहुमत की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कौन कर रहा है- 'दिल्ली दरबार' या कोई और..? आपको स्पष्ट करना चाहिए।

सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली गए थे बघेल

इससे एक दिन पहले बघेल ने कहा था कि सीएम पद के रोटेशन के बारे में बात करने वाले लोग राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे थे। बघेल इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने राज्य में टीएस सिंह देव के साथ सत्ता संघर्ष को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

Tags:    

Similar News