Nagar Nikay Chunav 2023: राष्ट्रवाद की बातें समाज तोड़ने वालों को अच्छी नहीं लगती: साध्वी

Nagar Nikay Chunav 2023: साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 के पहले देश में आए दिन बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं होती रही है। लेकिन देश में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार बनने के बाद आतंकी घटनाओं में विराम लगा है। आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

Update: 2023-05-07 21:17 GMT
Nagar Nikay Chunav 2023 (Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमले बोलते हुए कहा कि विकास के मामले में जनता भाजपा पर भरोसा करती है। अन्य दल के लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक में तो बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की बातें की जा रही है। क्योंकि बजरंग दल के लोग राष्ट्रवाद की बात करते हैं, इसलिए समाज तोड़ने वालों को अच्छा नहीं लगता है। रविवार को कस्बे के मैदाना रोड पर केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमित द्विवेदी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस ने सिमी जैसे संगठनों को देश में बढ़ावा देने का काम किया है और बजरंग दल जैसे देशभक्त संगठनों बैन करने की बात कांग्रेस कर रही है।

उन्होने कहा कि 2014 के पहले देश में आए दिन बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं होती रही है। लेकिन देश में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार बनने के बाद आतंकी घटनाओं में विराम लगा है। आम जनमानस खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार की व्यवस्थाओं से लेकर अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। इसे त्रिपल करने का समय आ गया है। निकायों में भाजपा की सरकार होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं का संपादन बेहतर होगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गुंडा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। पूर्ववती सरकारों में यहां आए दिन गुंडा, चोर, बदमाश फलफूल रहे थे। अब गुंडे जेल में है या फिर प्रदेश छोंडकर भूमिगत हो गए है। बाबा का बुलडोजर माफियाओं की अवैध संपत्ति पर चल रहा है। कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार लाएं। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को जिताना बहुत जरुरी है। क्षेत्रीय विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि मऊ का विकास आवश्यक है। इकसे लिए भाजपा को जिताएं। जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, रवि त्रिपाठी, महामंत्री राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी, श्याम नरायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News