Aaj Ka Mausam: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज वर्षा और बर्फबारी, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश-विदर्भ में बारिश और ओलावृष्टि

Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में मौसमी हलचल जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, इन तीनों राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

Written By :  aman
Update: 2022-01-10 00:45 GMT

मौसम (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Aaj Ka Mausam 10 January 2022 : उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, तो उत्तर और मध्य भारत के मैदानी राज्यों में ओलावृष्टि की घटनाओं ने किसानों के सिर पर बल ला दिया है। मध्य प्रदेश से ओला गिरने की वजह से किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान की ख़बरें आ रही हैं। जैसा, कि हम एक हफ्ते से बता रहे हैं कि देश के उत्तरी भागों पर सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) बना हुआ है जिससे मौसमी हलचल बढ़ गई है। इस बिच एक चक्रवातीय सिस्टम भूमध्य रेखा के पास बन रहा है। जिस वजह से दक्षिण के राज्यों जिनमें खासकर तमिलनाडु के तटवर्ती इलाकों और कर्नाटक भागों में नमी और बादल देखे जा रहे हैं। इन बादलों का प्रभाव 10 दिसंबर को और बढ़ेगा। राजस्थान के ऊपर बने सिस्टम से मराठवाड़ा तक एक ट्रफ बना हुआ है जिससे छत्तीसगढ़, ओडिशा के आसमान में बादल दिखाई देंगे, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में जहां पहले से बादल हैं, वहां ये और घने हो जाएंगे।

Aaj kaisa rahega mausam- अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में मौसमी हलचल जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, इन तीनों राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम और तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (MAUSAM VIBHAG) स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को बेहद अलर्ट रहने की हिदायत दे रही है। एक तरफ, देश में कोरोना उग्र रूप ले रहा है, दूसरा मौसम की मार इन इलाकों में रहने वालों के लिए दोहरी मुसीबत पैदा कर रहा है। 10 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में मौसमी गतिविधियां पहले की तुलना में कम होंगी, वहीं हिमाचल प्रदेश में शिमला, धर्मशाला, चंबा, ऊना, लाहौल स्पीति आदि में बारिश और हिमपात देखने को मिलेंगे। कमोबेश यही हालात उत्तराखंड के भी रहेंगे। इन तीनों ही राज्यों में सोमवार की सुबह भारी बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम बेहतर होने लगेगा। लद्दाख में भी घने बादलों के बीच बूंदाबांदी हो सकती है।

10 January 2022 Mausam- मैदानी इलाकों में खासकर, पंजाब में सोमवार से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, सुबह के समय अमृतसर और आसपास के इलाकों में बादल रह सकते हैं। राजस्थान में भी मौसम साफ़ होने लगा है। साथ ही साथ, हरियाणा और दिल्ली में भी मौसम साफ होता दिखाई देगा। अब जब मौसम साफ होने लगा है तो पहाड़ी इलकोंसे चलने वाली हवाएं ठंडक के साथ इन राज्यों होकर गुजरेगी। जिससे अब इन सभी मैदानी प्रदेशों में ठंड बढ़ाएगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है, कि अभी बीते दिसंबर के महीने में इन मैदानी इलाकों में जिसतरह की शीतलहर और गलन वाली ठंड का दौर रहा था, उससे भी ज्यादा ठंडक का एहसास लोगों को होने वाला है। अनुमान जताया जा रहा है कि अगर इन हवाओं के बीच कोई मौसमी सिस्टम या रुकावट नहीं आया तो देश के कई हिस्से जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक प्रचंड ठंड का प्रभाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, अगले 24 घंटों में चूरू, गंगानगर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला, मोगा, करनाल, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली एनसीआर सहित जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर आदि में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्वी भागों की तरफ 10 जानवरी को बारिश की संभावना रहेगी। सोमवार को आगरा, अलीगढ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद से लेकर बरेली, शाहजहांपुर, मैनपुरी, एटा, इटावा, ललितपुर, झांसी, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, वाराणसी,गोरखपुर आदि भागों में अगले 24 घंटों में वर्षा होने की संभावनाएं हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- इसी तरह बिहार के पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। दरभंगा, पटना और गया के पश्चिमी हिस्से जिनमें सिवान, बक्सर और कैमूर, गोपालगंज में बारिश होने का पूर्वानुमान है। कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। झारखंड के पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश में बादल और छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि शेष राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में सभी जिलों में 10 जनवरी को बारिश प्रमुखता के साथ होने का पूर्वानुमान है। सिंगरौली, उमरिया, रीवा, सतना, पन्ना, सागर, जबलपुर, मांडला, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, बैतूल आदि में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से लेकर रायपुर, जगदलपुर तक वर्षा हो सकती है। इन जिलों में कई ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जहां भारी बारिश होगी। इसी तरह, ओडिशा में भी बारिश का पूर्वानुमान है। लेकिन महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश की संभावनाएं ज्यादा हैं। जिनमें नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, अकोला, वर्धा, यवतमाल सहित पूरा क्षेत्र बारिश से प्रभावित होगा। विदर्भ में ये पहला मौका होगा जब महाराष्ट्र के शेष तीन क्षेत्रों को छोड़कर विदर्भ में बारिश देखने को मिल रही है। तेलंगाना में कुछ जगहों पर वर्षा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गोवा में मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। केरल और तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर बारिश का पूर्वानुमान है।

Tags:    

Similar News