Aaj Ka Mausam: देश के हिस्सों में मानसून ने की वापसी, IMD ने केरल में ऑरेंज अलर्ट किया जारी, जानें कैसा होगा आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: आइए जानते है आज देश मौसम को लेकर IMD ने क्या जानकारी दी है, आज का मौमस कैसा रहेगा, किन-किन राज्यों में बारिश होगी और कहां नहीं...

Written By :  Chitra Singh
Update: 2021-10-11 02:21 GMT

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) ने फिर से वापसी कर ली है। मौसम की जानकारी देने वाले भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department, IMD) ने बताया है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में मानसून की वापसी ( Monsoon Ki Vapasi) होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (IMD Alert) जारी कर दिया है।

मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, पिछले 3-4 दिनों से से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून वापस आ गया है। हालांकि यहा बारिश की गति कम है, लेकिन कम प्रेशर होने के कारण आगे बारिश होने की संभावना हो सकती है।

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

स्काईमेट के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, केरल, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, कर्नाटक, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण राजस्थान में हल्की होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में शुष्क हवाओं के कारण आने वाले 24 घंटों में

छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) की स्थिति बनी हुई है। वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होने की संभावना (Bhari Barish Ki Sambhavna) है।

इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और दक्षिण गुजरात के कई हिस्सों में हल्की बारिश (Rain) होने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र में आज का मौसम गर्म बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच हो सकता है।

यूपी का मौमस (UP Ka Mausam)

मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज यूपी में मौसम साफ रहेगा। कई जिलों में धूप की आंख मिचौली जारी रहेगी। विभाग के अनुसार, 17 अक्टूबर तक बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है।

कल (12 अक्टूबर) का मौमस कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaise Rahega)

आईएमडी के अनुसार (IMD), 12, 13 और 14 अक्टूबर को केरल के कई जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। यहां भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने 10 अक्टूबर को ही ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, केरल के 6 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। ये 6 जिले हैं- इडुक्की, एर्णाकुलम, कोट्टायम, अलप्पुझा, पथनमथिट्टा और कोल्लम। IMD ने इन 6 जिलों में 3 दिनों के लिए तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत (Mahesh Palawat) ने बताया है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून देश के कई हिस्सों से अलविदा ले लेगा, लेकिन अंडमान सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात देश के मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिसके कारण कई किई हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि अब तक इस प्रकार की कोई भी साइक्लोजेनेसिस की चेतावनी सामने नहीं आई है।

Tags:    

Similar News