Aaj Ka Mausam: यूपी, बिहार में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: आने वाले दिनों में भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं। इसकी जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है।

Written By :  Shreya
Newstrack :  Network
Update: 2021-09-05 02:01 GMT
(फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी रविवार की शुरुआत ठंडी ठंडी हवाओं के साथ हुई। राजधानी में बीते दो दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही है, जिस वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके अलावा यूपी के कई अन्य जिलों में भी रिमझिम बरसात ने लोगों को राहत दी है। वहीं, मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि आज भी UP के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा इस बारे में भी IMD ने जानकारी दी है। तो चलिए डालते हैं आज के मौसम पर एक नजर-   

आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई मौसम की जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी। मध्य और पूर्व भारत में आज से बारिश बढ़ने की संभावना जताई गई है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों और हरियाणा में आज बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, कोंकण, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश  की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं, जिसके बाद इन राज्यों में आज बारिश के आसार हैं। 

अन्य राज्यों की बात करें तो आने वाले समय में मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर से गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गुजरात के भी कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधि आने वाले दिनों में और तेज होगी। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 सितंबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे मध्य भारत में गरज के साथ बारिश देखी जाएगी। 

मौसम का हाल

5 सितंबर से मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगीं। IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 4 से 7 सितंबर के बीच ओडिशा, 6 से सात सितंबर के दौरान बिार, झारखंड में बारिश के आसार हैं। 5 से 8 सितंबर के बीच कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश दर्ज की जा सकती है, जबकि 7 से 8 सितंबर 2021 के दौरान गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में कम बारिश दर्ज की जाएगी, हालांकि उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। कल यानी 6 सितंबर से उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और बौछार के साथ अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा सकती है।

7 और 8 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड में 6 और सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News