Aaj Ka Mausam: जन्माष्टमी उत्सव में बारिश फेरेगी पानी, मथुरा-बरसाना समेत इन इलाकों में होगी जमकर बरसात

Aaj Ka Mausam: अब जानते हैं कि जन्माष्टमी में कैसा मौसम रहेगा? क्या जन्माष्टमी के दिन बारिश होगी ? जन्माष्टमी में कहाँ बारिश होगी और कहाँ नहीं?

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update:2021-08-30 07:14 IST

बारिश (सांकेतिक फोटो : सोशल मीडिया 

Aaj Ka Mausam: जिस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, उस दिन बहुत तेज बारिश हो रही थी। यमुना नदी उफान पर थी। मौसम बहुत खराब था। अब भगवान श्री कृष्ण भी मानसून के दौरान में जन्मे तो किया भी क्या जा सकता है। आज भी जन्माष्टमी यानी श्री कृष्ण के जन्म का दिन। मौसम की बात करें तो आज भी मौसम खराब हो सकता है। बारिश के आसार हैं हालाँकि कुछ जगहों पर ही मूसलाधार बारिश हो सकती है। अन्य कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अब जानते हैं कि जन्माष्टमी में कैसा मौसम रहेगा (Janmashtami Me Mausam)? क्या जन्माष्टमी के दिन बारिश होगी (Janmashtami Me Barish) ? जन्माष्टमी में कहाँ बारिश होगी और कहाँ नहीं?

मौसम का हाल जानिए.. 

आज के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी किया है। फटाफट नजर डालते हैं कि आज बारिश कहां होगी (Barish Kaha Hogi Aaj)। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली -एनसीआर, हरियाणा और यूपी में कुछ घंटो में बारिश हो सकती है। 

UP Me Barish Aaj- उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्म स्थली है, यानि वो स्थान जहां नंद गोपाल का जन्म हुआ था। जानकारी के मुताबिक, आज मथुरा में बारिश के आसार हैं। मथुरा के अलावा गोकुल, वृन्दावन , बरसाना और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खातौली, नजीबाबाद, चांदपुर, हस्तिनापुर और शामली में दो घंटो में बारिश के आसार हैं।

Delhi Ka Mausam Aaj-आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, और सेंट्रल दिल्ली में बिजली की गरज के साथ बरसात होने के आसार हैं।

Haryana Me Aaj Ka Mausam- हरियाणा के पानीपत, गोहाना, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और आसपास के इलाकों में आज बारिश होगी। 

उत्तराखंड के रुड़की समेत कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। झारखंड और बिहार में भी तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि बीते दिन बिहार में तुफान के हालात बन गए थे। भागलपुर काले बादलों से ढक गया था और नदी उफान पर आ गई थी। 

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

31 August Ka Mausam: कई राज्यों में 30 और 31 अगस्त को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मध्य और पश्चिम भारत में अगले दो दिन मौसम की गतिविधि तेज हो जाएगी।। उत्तर पश्चिम भारत में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश 31 अगस्त तक हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत में आज और कल मध्यम से भारी बारिश होगी और बाद में बारिश में गिरावट आएगी।

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल में कल तेज बारिश हो सकती है। 31 अगस्त तक यहां मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तो रेड अलर्ट है। बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News