Aaj Ka Mausam: आज और कल का मौसम का हाल, कहां होगी बारिश, आ सकती है इन राज्यों में बाढ़

Aaj Ka Mausam : आज के मौसम की जानकारी दें तो लखनऊ में तो सुबह से ही बदली छाई हुई है। ठंड़ा मौसम है। फाॅग के साथ 26 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-08-02 01:36 GMT
बारिश में जाते लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

Aaj Ka Mausam: आज मौसम बड़ा बेईमान हैं... गाना तो सुना ही होगा? जिसने लिखा है, बिल्कुल सही गाना लिखा है। इन दिनों तो सच में मौसम रोज बेईमानी कर रहा है। सुबह अच्छी तगड़ी धूप निकली रहती है और दो घंटे बाद काले बादल, झमाझम बारिश (Heavy Rain) वाला नजारा दिखने लगता है। रविवार को यही तो हुआ। उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) का राजधानी लखऩऊ में सुबह 6 बजे तेज धूप निकली थी, ऐसा लगा मानो मानसून चला गया, लेकिन 10-11 बजे तक जो ठंड़ी हवाएं चलना शुरु हुईं कि अगर आप महसूस करते तो छत से नीचे आना ही नहीं चाहते। फिलहाल ऐसा हाल कई इलाकों में देखने को मिला, वहीं कई क्षेत्रों में पहले से ही बदली छाई रही और रुक रुक कर पूरा दिन बारिश हुई। 

अब बात करते हैं कि आज का मौसम कैसा होगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga) ? आप जरूर जानना चाहेंगे कि आज कहां बारिश होगी (Aaj Kahan Barish Hogi) और कहां बारिश नहीं होगी (kahan barish Nhi hogi) । 

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

आज के मौसम की जानकारी (Aaj Ka Mausam Ki Jankari) दें तो लखनऊ में तो सुबह से ही बदली छाई हुई है। ठंड़ा मौसम है। फाॅग के साथ 26 डिग्री सेल्सियस तापमान है। गर्मी और उमस से फिलहाल राहत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अब जान लेते हैं कि यूपी में लखनऊ के अलावा कहां कहां और कब कब बारिश होनी है।


यूपी के मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, गरमुक्तेश्वर, मुरादाबाद, संम्भल, अमरोहा, चंदौसी, हापुड़, सियाना, बदायूं, सहसवान, नरोरा, जहांगीराबाद, पहासू,बुलंदशहर, सिकंदरा, गुलौटी, जट्टारी, खुर्जा, मथुरा, बरसाना, वृन्दावन और नंदगांव में अगले दो घण्टों में तेज हवा और बिजली की गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने जानकारी दी कि यूपी से सटे दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दादरी समेत आसपास के इलाकों में भी आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। हरियाणा के कई शहरो में हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) ने हरियाणा को लेकर अलर्ट जारी करते हुए जिन इलाकों में बारिश हो सकती है, उसकी लिस्ट भी जारी की है। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, असंध, गोहाना, रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर, होडल, नूह, सोहना, पलवल, नरवाना, जिंद, रोहतक शामिल हैं।

आज राजस्थान में बारिश की संभावना है। राजस्थान के महावा, राजगढ़, नदबई, अलवर, बवाना, कोटपूतली, भरतपुर, डीग में अगले सो घंटों में बारिश हो सकती है।

चलिए अब जानते है कि कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega), कल कहां कहां बारिश होगी (kal Kahan barish hogi), इस महीने मौसम का हाल कैसा रहेगा (Is Mahine  Mausam Kaisa Rahega), बारिश कब होगी (Barish Kab Hogi)।


3 अगस्त के मौसम कैसा रहेगा (3 August Ka Mausam)

3 अगस्त यानि कल का मौसम भी बेईमान ही होगा। मतलब कहीं धूप निकलेगी तो कहीं बादलों से आसमान ढका रहेगा। यूपी, बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली में बारिश के हालात रहेंगे। आने वाले कल में यहां मानसूनी बारिश जारी रहेगी। झारखंड, यूपी और मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी इलाकों में भी अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। हिमाचल, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में एक हफ्ते हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुजरात और बिहार में भी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान असम, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News