Agni-5 Ballistic Missile : महाशक्तिशाली मिसाइल अग्नि से दुश्मन का खत्म होगा नामों-निशान, सेना को मिला नया वरदान

Agni-5 Ballistic Missile : दुश्मनों के छ्क्के छुड़ाने के लिए अब एक महाशक्तिशाली मिसाइल भारतीय सेना के पास आ गई है। ओडिशा के तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इस खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-27 15:59 GMT

मिसाइल (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Agni-5 Ballistic Missile : भारत की ताकत को बढ़ाते हुए और दुश्मनों के छ्क्के छुड़ाने के लिए अब एक महाशक्तिशाली मिसाइल भारतीय सेना के पास आ गई है। ओडिशा के तट से दूर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इस खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। भारतीय सेना के हथियारों के समूह में अब इस मिसाइल के सम्मिलित होने से दुश्मनों की तो खैर नहीं रहेगी।

बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि -5' इतना सटीक निशाना लगाने में सक्षम है कि जमीन पर 5000 किलोमीटर दूर बैठे अपने दुश्मन पर भी सीधा वार कर सकती है। इस मिसाइल के निशाने पर दुश्मन देश चीन - पाकिस्तान के नापाक इरादों को रखा गया है। अग्नि मिसाइल (agni-5 missile launch date) को आज बुधवार 27 अक्टूबर को लांच किया गया।

मिसाइल चीन के लिए एक कड़ा संदेश 

भारत ने आज बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया है। अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल 5,000 किमी दूर तक के लक्ष्य पर सटीक निशाना लगा सकती है जिसे खास तौर पर चीन के लिए एक कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल मूलतः इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (IBM) की श्रेणी में आता है। अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल को बुधवार शाम 7:50 बजे ओडिशा स्तिथ तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च किया गया था।


मिसाइल तीन चरणों वाले ठोस ईंधन इंजन का उपयोग करने के साथ ही एक भेहद ही उच्च स्तर की सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है।

अग्नि-5 का सफल परीक्षण भारत घोषित "विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध" (Credible Minimum Deterrence) नीति के अनुरूप किया गया है जो कि किसी भी हालत में "पहले उपयोग ना करने" (No First Use) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। अग्नि 5 बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी-आधारित परमाणु मिसाइलों के साथ-साथ भारत के परमाणु निवारक का आधार है जिसका पूर्व में इससे पहले तक इतनी मारक क्षमता के करीब कहीं भी परीक्षण नहीं किया गया है।

भारत में विकसित सतह-से-सतह मार करने वाली अग्नि -5 वाली अग्नि 5 मिसाइल लगभग 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी है तथा इसका लांच वजन लगभग 50 टन है। इसके विपरीत अग्नि श्रृंखला के अन्य मिसाइलों के तुलना में नवीनतम अग्नि -5 बैलिस्टिक मिसाइल कुछ नए प्रौद्योगिकियों जैसे नेविगेशन, हथियार और इंजन को शामिल किया गए हैं। इस अग्नि-5 परीक्षण में स्वदेशी रूप से विकसित कई नई तकनीकों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

अग्नि 5 प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक उच्च गति वाले बोर्ड कंप्यूटर तथा मजबूत और विश्वसनीय दोष सहिष्णु सॉफ्टवेयर (False Torrent Software) से मिसाइल को पूर्ण रूप से निर्देशित किया है। जो कि अंततः एक सफल परीक्षण रहा।

Tags:    

Similar News