अपने दाम पर वैक्सीन बेचना चाहती है मॉडर्ना

अमेरिका की मॉडर्ना कम्पनी भारत में कोरोना की वैक्सीन उतारने को तैयार है।

Reporter :  Neel Mani Lal
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-01 09:31 GMT

मॉडर्ना कम्पनी की कोरोना की वैक्सीन की सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लखनऊ। अमेरिका की मॉडर्ना कम्पनी भारत में कोरोना की वैक्सीन उतारने को तैयार है। वैक्सीन के लिए मॉडर्ना के साथ भारत की सिपला कम्पनी की बातचीत हुई है और दोनों रजामंद हैं। भारत में मॉडर्ना की सिंगल डोज़ बूस्टर वैक्सीन लांच करने के लिए सिपला 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 72 अरब रुपये एडवांस में मॉडर्ना को देने को तैयार है। लेकिन सिपला चाहता है कि भारत सरकार को उसकी कुछ महत्वपूर्ण शर्तें माननी होंगी।

शर्तें इस प्रकार हैं:

1. मॉडर्ना की वैक्सीन को फास्टट्रैक मंजूरी मिले। ट्रायल की बाध्यता खत्म की जाए।

2. मॉडर्ना और सिपला को कानूनी सुरक्षा मिले। यानी, वैक्सीन लगने पर किसी भी साइड इफ़ेक्ट की जिम्मेदारी, मुकदमेबाजी और मुआवजे की जिम्मेदारी सरकार अपने ऊपर ले।

3. वैक्सीन के दाम सरकार तय न करे, कंपनी को पूरी छूट मिले।

4. वैक्सीन पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म की जाए।

सिपला ने कहा है कि कोरोना की बूस्टर वैक्सीन के बारे में मॉडर्ना के साथ उसकी बातचीत अंतिम दौर में है। वैक्सीनेशन प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए उनको सरकार के सपोर्ट और पार्टनरशिप की जरूरत है।

ख्वाजा हमीद ने शुरू की थी कम्पनी

सिपला कम्पनी की स्थापना 1935 में मुंबई में ख्वाजा अब्दुल हमीद ने की थी। अब इसके चेयरमैन उनके पुत्र वाइ के हमीद हैं। हमीद का जन्म पोलैंड में हुआ था और आज वो एक अरबपति बिजनेसमैन हैं। 2005 में उनको पद्मभूषण सम्मान दिया गया था।

सिपला कम्पनी ने 2020 में 17 हजार करोड़ की कमाई की थी।

कोरोना काल में सिपला कम्पनी रेमेडीसीवीर इंजेक्शन, आरटीपीसीआर किट और कोविड कॉकटेल दवा का निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन कर रही है।

Tags:    

Similar News