ArcheryWorldCup: दीपिका ने रचा तीरंदाजी में इतिहास, वर्ल्डकप में जीते तीन गोल्ड मेडल

ArcheryWorldCup: गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिग में पहले नंबर पर आ गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-29 07:47 GMT

दीपिका कुमारी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

ArcheryWorldCup: गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिग में पहले नंबर पर आ गई है। विश्व कप के तीसरे चरण में तीन बार गोल्ड लाने वाली दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में एक अपना परिचम लहराया है। रांची की रहने वाली दीपिका ने साल 2012 में पहली बार पहले नंबर की रैंकिंग हासिल की।

बता दें कि इसके बाद दीपिका ने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं महिलाओं और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद दीपिका ने ट्वीट किया। इस प्रदर्शन के बाद से दीपिका ने सोमवार को विश्व रैंकिंग में पहले स्थान को एक बार फिर हासिल कर लेंगी। स्टार खिलाड़ी दीपिका ने सबले पहले मैच में अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर।

जिसमें उन्हें स्वर्ण पदक जीता हासिल किया। इसके बाद उन्होंने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल मैच में अपने पति अतनु दास और वो मिलकर नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से हराया। जिसमें उन्हें 5-3 से जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर दीपिका महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल मैच में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराया। और स्वर्ण पदकों को हासिल की।

ऐसे हुई थी करियर की शुरूआत

आपको बता दें कि दीपिका कुमारी की तीरंदाजी की शुरूआत साल 2005 में हुई। वो पहली बार अर्जुन आर्चरी अकादमी की हिस्सा बनी। जिसके बाद साल 2006 में उन्होंने टाटा तीरंदाजी अकादमी का हिस्सा बनी। यहां पर उन्होंने तीरंदाजी के सही से सीखा। इसके बाद साल 2006 में मैरीदा मेक्सिकों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। यहीं से उनकी यह सफर शुरू हुई। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गिया है। इसके साथ ही साल 2016 में तत्कालीन प्रबण मुखर्जी ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया।

Tags:    

Similar News