Aaj Ka Mausam : पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, गुजरात में शीतलहर, देश के कई हिस्सों में होगी बारिश

हाल ही में देश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। बारिश के उस दौर के खत्म होते ही एक बार फिर मौसमी हलचल तेज है। इस वक्त देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में बादलों का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Written By :  aman
Update: 2022-01-15 00:36 GMT

ठण्ड का मौसम (फोटो : सोशल मीडिया )

Aaj Ka Mausam 15 January 2022 : हाल ही में देश के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी। बारिश के उस दौर के खत्म होते ही एक बार फिर मौसमी हलचल तेज है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार, इस वक्त देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में बादलों का प्रभाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार तक बारिश के जो आसार ओडिशा, छत्तीसगढ़ तक दखाई दे रहे थे वो आज बढ़कर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों तक चले गए हैं। इन बादलों के बढ़ने की वजह इस क्षेत्र में बनी ट्रफ है। साथ ही, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सर्कुलेशन के चलते नमी दक्षिणी राज्यों में पहुंच रहा है, उसका असर लगातार दिख रहा है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है, कि उत्तर भारत में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों और राजस्थान के मैदानी इलाकों ऊपर भी इसका असर है। इसके अलावा आज बादलों का प्रभाव हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी रहा। लेकिन बादलों से बारिश की फिलहाल संभावना नहीं है। वहीं, देश के दक्षिणी राज्यों में अगले 24 घंटे में भी बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह ऐसे ही बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में शीतलहर की स्थितियां 15 जनवरी को भी बनी रहेंगी। क्योंकि यहां का तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया जा रहा है।

Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को देश के कई हिस्सों में वर्षा देखने को मिली। बीते कई दिनों से अलग-अलग राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन, 15 जनवरी ऐसा दिन होगा जब देश में सबसे कम बारिश देखने को मिलेगी। बारिश की मात्रा कम रहेगी, मौसमी सिस्टम का प्रभाव कम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, लंबे समय बाद शनिवार को उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदान तक आसमान साफ दिखेगा। बादलों का वैसा प्रभाव जो बीते दिनों से था, 15 जनवरी को दिखाई नहीं देगा। गिलगित, बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का क्षेत्र है वो पूरी तरह शुष्क रहेगा। इन इलाकों में वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, न्यूनतम तापमान थोड़ा और नीचे जा सकता है। सर्दी थोड़ा और बढ़ सकता है। कमोबेश यही हालात पंजाब, हरियाणा, राजधानी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में दिखाई देगा।

15 January 2022 Mausam- पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शनिवार 15 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। इन इलाकों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में नमी की वजह से अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर के बाहरी हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में भी थोड़ी बाहर वर्षा की उम्मीद की जा सकती है। जबकि,असम, मेघालय और त्रिपुरा में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य भारत में भी हाल के दिनों में बारिश के जो प्रभाव दिख रहे थे 15 जनवरी से वो कम होने लगेंगे। बीते 48 घंटों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जितनी बारिश देखी गयी थी, 15 जनवरी को उससे बेहद कम के आसार हैं। पूर्वी भारत में झारखंड, बिहार के कुछ हिस्से और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में शनिवार को बादल दिखायी दे सकते हैं। यहां वर्षा की संभावना बेहद कम रहेगी। गया, भागलपुर, रांची और जमशेदपुर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा तथा महाराष्ट्र के विदर्भ में भी बारिश के आसार दिखायी देंगे। विदर्भ में नागपुर, चंद्रपुर और आसपास के इलाकों में वर्षा होगी। महाराष्ट्र के शेष हिस्सों जिनमें मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कोंकण-गोवा पूरी तरह शुष्क रहेगा। गुजरात और मध्य प्रदेश और गोवा में भी मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी दिशा से चलने वाली हवाओं के कारण गुजरात में स्थितियां बदल जाएंगी। मध्य प्रदेश में उत्तरी दिशा से चलने वाली हवाओं का असर शनिवार को भी दिखेगा। ग्वालियर, गुना और आसपास के इलाकों में इन ठंडी हवाओं का असर दिखेगा, जिससे कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे चला जाएगा। अब बात दक्षिणी राज्यों की करें तो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय हिस्सों में तथा रायलसीमा और तमिलनाडु में एक जैसी मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। शनिवार को तेलंगाना में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इन राज्यों में बंगाल की खाड़ी से जा रही नमी के कारण इस प्रकार के हालात बन रहे हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शुक्रवार को भी बारिश हुई थी, जो शनिवार को भी जारी रहेगी। विशाखापट्टनम, कलिंगापट्टनम और नेल्लोर के इलाकों में व्यापक वर्षा देखने को मिलेगी। तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप में मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा। कई दिनों बाद 15 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर भारत में पंजाब से लेकर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में हल्के से मध्यम और कुछ जगहों पर घना कोहरा दिखाई दे सकता है।

Tags:    

Similar News