Varun Gandhi News: BJP MP वरुण गांधी की सरकार से अपील, नियमों में ढील देकर यूक्रेन से लौटे MBBS छात्रों को करना चाहिए समायोजित

Varun Gandhi News: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते आम नागरिकों के अतिरिक्त छात्रों को विशेष रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Monika
Update: 2022-03-06 06:07 GMT

वरुण गांधी (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Varun Gandhi News: रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine war) के बीच जारी युद्ध के चलते आम नागरिकों के अतिरिक्त छात्रों को विशेष रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युद्ध के चलते बंद हुई छात्रों की पढ़ाई को लेकर कई प्रबुद्ध लोग अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भकरतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi Tweet) ने ट्वीट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। इस माध्यम से वरुण गांधी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के चलते हज़ारों की संख्या में अध्ययनरत छात्रों का मानसिक मनोबाक तोड़ दिया है।

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine war) के मध्य जारी युद्ध लगातार व्यापक रूप लेता जा रहा है। ऐसे में रूसी सेना ने यूक्रेन पर अपना हमला जारी रखा है। इस बीच दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के चलते अध्ययनरत छात्रों (students) को विशेषरूप से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन में अध्ययनरत विदेशी छात्र युद्ध हालातों के मध्य अपनी पढ़ाई छोड़ वापस अपने देश जाने के लिए मजबूर हैं तथा यूक्रेनी छात्रों की पढ़ाई बंद हो गई है।

वरुण गांधी की भारत आए छात्रों की स्थिति पर प्रतिक्रिया

छात्रों की इस समस्या के मद्देनज़र भारत जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी ने रविवार सुबह एक ट्वीट के माध्यम से यूक्रेन से अपनी पढ़ाई छोड़कर वापस भारत आए छात्रों की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि-"यूक्रेन विवाद ने हजारों छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। एक तरफ युद्धभूमि की कड़वी स्मृतियाँ हैं और दूसरी तरफ अधर में लटका हुआ छात्रों का भविष्य। हमें नियमों को शिथिल कर भारतीय संस्थानों में इन छात्रों का समायोजन करना होगा। उनकी और उनके अभिभावकों की चिंता, हमारी चिंता होनी चाहिए।"


Tags:    

Similar News