Budget 2022: क्रिप्टोकरेंसियों को गिफ्ट करने पर पड़ेगा टैक्स

Budget 2022:वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब क्रिप्टो करेंसी बाजार में और भी गति आने की उम्मीद है।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-01 07:09 GMT

क्रिप्टोकरेंसी की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया) 

Budget 2022: आखिरकार भारत में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ वैधानिकता आ ही गयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं। एक तो ये है कि रिजर्व बैंक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिजिटल रूपया लायेगा। ये डिजिटल रुपया अगले साल यानी 2023 में लांच हो जाएगा। दूसरी बड़ी बात ये है कि यदि कोई व्यक्ति क्रिप्टो करेंसी किसी को गिफ्ट करता है तो गिफ्ट प्राप्त करने वाले को उस पर टैक्स देना होगा।

वित्त मंत्री के ऐलान के बाद अब क्रिप्टो करेंसी बाजार में और भी गति आने की उम्मीद है। भारत के प्रधान प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने पहले ही कहा था कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर एक संतुलित दृष्टिकोण रखेगी। वैसे, संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2022 में क्रिप्टोकरेंसी या ब्लॉकचेन के बारे में बात नहीं की गई।

क्रिप्टोकरेंसी पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं

क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा असर देश की वित्तीय स्थिरता पर देखा जा सकता है, अभी देश में क्रिप्टोकरेंसी पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है और सरकार ने इसे रेगुलेट भी नहीं किया है। भारत में क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी मात्रा में निवेश किया गया है जिसे देखते हुए लंबे दिनों से मांग की जा रही है कि सरकार अपना रुख स्पष्ट करे।

मॉनसून सत्र में उम्मीद थी कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ नियम के बारे में ऐलान करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिजर्व बैंक ने भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं जिनमें वर्चुअल करेंसी से वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभाव शामिल हैं।

बहरहाल, काफी दिनों तक नीचे जाने के बाद क्रिप्टो करेंसियों के दाम चढ़ने लगे हैं। माना जा रहा है कि भारत के बजट में कुछ सकारात्मक होने की सम्भावना का भी असर हुआ है। बीते 24 घंटों में 10 से 15 फीसदी बढ़ गए हैं। बिटक्वाइन 38 हजार डालर तक चला गया है। अब टैक्स लगाये जाने का मतलब क्रिप्टो करेंसियों को वैधानिकता देना है।

अब ये भी तय हो गया है कि क्रिप्टो करेंसी पर प्रतिबन्ध लगने नहीं जा आरहा है और बात अब नियमन की तरफ बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News