Congress: G23 समूह के नेताओं ने आलाकमान के सामने इस कांग्रेस नेता को अध्यक्ष बनाने का दिया सुझाव

कांग्रेस के G23 समूह के नेताओं ने आलाकमान के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक को अध्यक्ष बनाने का नाम सुझाया।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-03-13 10:08 GMT

जी-23 के नेताओं की तस्वीर 

Congress: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में आंतरिक उठापटक तेज हो गई है। कांग्रेस में हाशिए पर धकेल दिए कुछ वरिष्ठ नेताओं के समूह G23 पार्टी की करारी पराजय के बाद एकबार फिर सक्रिय हो गया है। नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री औऱ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के घर हुई जी 23 समूह के नेताओं की बीते दिनों बैठक हुई। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा शामिल हुए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं ने पार्टी आलाकमान को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया है। इसके लिए उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक का नाम कांग्रेस आलाकमान को सुझाया है।

जी 23 की सिफारिश पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक जी 23 के नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व को मुकुल वासनिक का नाम सुझाते हुए कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी को ठीक वैसे ही चलाए जैसे सोनिया गांधी साल 2000 में चलाया करती थीं। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उनके इस सुझाव को मानने से इनकार कर दिया है।

जी-23 के नेताओं की तस्वीर 

सूत्रों के हवाले से चल रही खबर के मुताबिक असंतुष्ट नेताओं का मानना है कि भले अभी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं। लेकिन इसे वर्चुअली रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल चलाते हैं। लेकिन इनकी कोई जिम्मेदारी निर्धारित नही है। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन वह पर्दे के पीछे से निर्णय लेते हैं, वो खुलेतौर पर किसी से बातचीत नहीं करते हैं। जी 23 समूह से जुड़े सूत्र ने कहा, 'हम कांग्रेस के शुभचिंतक हैं, ना कि दुश्मीन।

सोनिया गांधी ने आज बुलाई बैठक

पांच राज्यों में कांग्रेस के शर्मनाक पराजय के बाद कांग्रेस की अंतरिम अधय्क्षा सोनिया गांधी रविवार शाम पार्टी के दिल्ली दफ्तर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक करने जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस ने उन खबरों का पुरजोर खंडन किया था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि गांधी परिवार के सभी सदस्य कांग्रेस संगठन के पद से अपना इस्तीफा देंगे। 

Tags:    

Similar News