राहुल गांधी के बाद INC TV का अकाउंट भी हुआ लॉक, Twitter ने कही ये बात

Congress INC TV Twitter Account Locked: ट्विटर ने कांग्रेस के डिजिटल चैनल 'आईएनसी टीवी' के अकाउंट को लॉक कर दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2021-08-09 15:11 IST

राहुल गांधी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Congress INC TV Twitter Account Locked: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक किए जाने के बाद अब ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कांग्रेस के डिजिटल चैनल 'आईएनसी टीवी' के अकाउंट को भी लॉक कर दिया है। INC TV का अकाउंट भी अस्थायी रूप से लॉक हुआ है। ट्विटर ने इसके पीछे की वजह बताई कि INC TV द्वारा इसके नियमों का उल्लंघन किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। हालांकि ट्विटर ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि यह अकाउंट अभी भी सेवा में बना हुऐ है। इसके बाद कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से 'लॉक' किया गया है। इसे लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर (Twitter) के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। 

कांग्रेस ने किया ट्वीट

INC TV का अकाउंट लॉक किए जाने को लेकर कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा कि ट्विटर इंडिया का दोहरा मापदंड जारी है। न्याय के लिए आवाज उठाने वाले अकाउंट्स को लॉक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और बीजेपी नेता अंजू बाला जैसे अकाउंट्स पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। याद रखें, सत्य और न्याय की हमेशा जीत होती है।

बता दें कि आज यानी सोमवार को यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में ट्विटर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया है। दरअसल, ये प्रदर्शन राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक किए जाने को लेकर किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के अकाउंट को दोबारा बहाल करने की मांग की गई। यूथ कांग्रेस ने सवाल उठाया कि गलत तरीके से राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट किसके कहने पर लॉक किया गया?

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News