अब लगेगा लॉकडाउन: देखें आपके राज्य का क्या है हाल, कितनी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, अलर्ट होना बहुत जरूरी

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर वापस से लॉकडाउन जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-03 07:37 GMT

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामले (फोटो-कांसेप्ट)

Corona Lockdown 2022: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले (corona cases in india) प्रशासन की चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा बरती जा रही तमाम सतर्कताओं के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण (corona cases in india) के मामलों के मद्देनजर वापस से लॉकडाउन (january lockdown 2022) जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। कोरोना के नए कमिक्रोन वैरिएंट संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़कर 1500 के आंकड़ों को पार कर चुके हैं।

देश में लॉकडाउन
Lockdown in India

पहले ही दो बार लग चुके लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था और अन्य पहलुओं में देश की कमर तोड़ दी हैं। अब ऐसे में यदि वापस से कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 27,000 से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं जो कि संक्रमण के मद्देनजर देश की भयावह स्थिति को दर्शाता है। इसी के साथ ही देश में अबतक कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 3.49 करोड़ की संख्या तक पहुंच गया है।

राज्यों की बात करें तो वर्तमान में महाराष्ट्र में सक्रिय कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 45,000 से भी अधिक है, जो कि आगे आने वाले समय को गंभीरता को दर्शाता है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में 17,000 से अधिक और तमिलनाडु तथा कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के लगभग 10,000 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

कोरोना से बढ़ता खतरा (फोटो-सोशल मीडिया)

देश में वर्तमान में सक्रिय कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 1,45,582 है तथा अबतक देश में कोरोना संक्रमण के चलते 4,81,893 मौतें हो चुकी हैं।

जल्द ही यदि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर काबू नहीं पाया गया तो आगे के हालात और भी भयावह हो सकते हैं। वर्तमान में देश लॉकडाउन की स्थिति के लिए भी तैयार नहीं है तथा यदि ऐसे हालात उत्पन्न होते हैं तो भविष्य में देश की बिगड़ने वाली स्थिति को संभालना आसान नहीं होगा।

आइये राज्यवार और केंद्र शाषित प्रदेशवार जानते हैं सक्रिय कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या-

1. पश्चिम बंगाल - 17038

2. उत्तर प्रदेश - 1725

3. उत्तराखंड - 506

4. त्रिपुरा - 119

5. तेलंगाना - 3779

6. तमिलनाडु - 9304

7. सिक्किम - 58

8. राजस्थान - 1572

9. पंजाब - 1369

10. पुडुचेरी - 150

11. ओडिशा - 1984

12. नागालैंड - 60

13. मिज़ोरम - 1732

14. मेघालय - 75

15. मणिपुर - 215

16. महाराष्ट्र - 45716

17. मध्य प्रदेश - 608

18. लक्षद्वीप - 1

19. लद्दाख - 196

20. केरल - 19714

21. कर्नाटक - 10321

22. झारखंड - 3841

23. जम्मू और कश्मीर - 1429

24. हिमाचल प्रदेश - 526

25. हरियाणा - 2423

26. गुजरात - 4753

27. गोवा - 1671

28. दिल्ली - 8397

29. दादर- नगर हवेली - 9

30. छत्तीसगढ़ - 1273

31. चंडीगढ़ - 321

32. बिहार - 1075

33. असम - 2321

34. अरुणाचल प्रदेश - 16

35. आंध्र प्रदेश - 1260

36. अंडमान एंड निकोबार - 24

केंद्र सरकार ने आज यानी 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण की भी शुरुआत कर दी है।

Tags:    

Similar News