Cyclone Jawad: बहुत जल्द आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराएगा 'जवाद', एहतियातन रेलवे ने रद्द की 150 ट्रेनें

बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) से उठा चक्रवात तूफान (Cyclonic storm) जवाद शनिवार 04 दिसंबर 2021 को उत्तरी आंध्र प्रदेश (North Andhra Pradesh) तथा दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) से बहुत जल्द टकराने जा रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-04 03:42 GMT

Cyclone Jawad : बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) से उठा चक्रवात तूफान (Cyclonic storm) जवाद (JAWAD) शनिवार 04 दिसंबर 2021 को उत्तरी आंध्र प्रदेश (North Andhra Pradesh) तथा दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) से बहुत जल्द टकराने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार इन राज्यों में नुकसान के खतरे को देखते हुए नौसेना (Indian Navy), एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को बचाव एवं राहत कार्यों में लगाया गया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान जवाद अब चक्रवात के रूप में तब्दील हो चुका है। इस चक्रवात से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना आदि राज्यों तबाही मचा सकता है। आज से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ओडिशा के पुरी को लेकर मौसम विभाग पहले ही आगाह कर चुका है कि यहां चक्रवात जवाद (Cyclone Jawad) भारी तबाही मचा सकता है। इस वजह से मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुरी में इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही, बारिश भी शुरू हो चुकी है।

रेलवे ने रद्द की 150 ट्रेनें

चक्रवातीय तूफान 'जवाद' के कारण देश के बड़े हिस्से में आज से रेल संचालन भी प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जवाद चक्रवात की वजह से करीब 150 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में इस चक्रवात का व्यापक असर देखने को मिलेगा। यह चक्रवाती तूफान आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराएगा।बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) से उठा चक्रवात तूफान (Cyclonic storm) जवाद (JAWAD) शनिवार 04 दिसंबर 2021 को उत्तरी आंध्र प्रदेश (North Andhra Pradesh) तथा दक्षिणी ओडिशा (South Odisha) से बहुत जल्द टकराने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के अनुसार इन राज्यों में नुकसान के खतरे को देखते हुए नौसेना (Indian Navy), एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को बचाव एवं राहत कार्यों में लगाया गया है।

जानें अभी क्या है स्थिति 

चक्रवात जावद के संबंध में ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया, कि 'तूफान बंगाल की खाड़ी से बाहर जाने से पहले ओडिशा के पुरी जिले में किसी स्थान पर पहुंचने की संभावना है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि चक्रवात अपना रास्ता बदल ले। ऐसी स्थिति में यह महज तट रेखा के ऊपर से गुजर सकता है। लेकिन पुरी पर इसके टकराने का प्रभाव दिख सकता है।' वहीं, मौसम विभाग ने बताया, कि चक्रवात जवाद इस वक़्त पश्चिमी मध्‍य बंगाल की खाड़ी में है। यह विशाखपट्टनम से करीब 200 किमी दक्षिण पूर्व और गोपालपुर से करीब 320 किमी दक्षिण और पुरी से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 400 किमी तथा परादीप से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में 470 किमी दूर है। 

54 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

वहीं, आंध्र प्रदेश में तूफान जवाद को देखते हुए तीन जिलों में एनडीआरएफ की 11 टीमें, एसडीआरएफ की 5 टीमें तथा कोस्‍ट गार्ड की 6 टीमों को तैनात किया गया है। मरीन पुलिस की 10 टीमें भी तैनात की गई है। 54 हजार से अधिक लोगों को विशाखापत्तनम, जियान ग्राम और श्रीकाकुलम से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। ।

चक्रवात जवाद के मद्देनजर ओडिशा के पुरी के समुद्र तट को खाली कराया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात जवाद के तबाही मचाने की आशंका है। 

19 जिलों के स्कूल बंद 

जवाद को ध्यान में रखते हुए शनिवार 04 दिसंबर को 19 जिलों में स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इनमें गंजाम, पूरी, गजपती, नयागढ़, जगतसिंहपुर, केंद्रपड़ा, कोरापुट, रायगढ़, कंधमाल, कटक, खोर्दा, केंदुझर, अंगुल, ढेंकानल, बालेश्वर, भद्रक, जजपुर, मलकानगिरी और मयूरभंज जिलों के नाम शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News