अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार सिखों समेत 8 की मौत, भारत ने जताया दुख

भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इंडियानापोलिस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर गहरा दुख जताया है।

Update: 2021-04-17 05:00 GMT

भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: अमेरिका के इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गुरुवार को गोलीबारी हुई थी। इस दिल दहला देने वाली घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार भारतीय अमेरिकी सिख भी शामिल हैं।

भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इंडियानापोलिस में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर गहरा दुख जताया है। विदेश मंत्री ने कहा कि पीड़ितों में भारतीय अमेरिकी सिख समुदाय के व्यक्ति शामिल हैं। शिकागो में हमारा महावाणिज्य दूत और इंडियानापोलिस में स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ सामुदायिक नेताओं के संपर्क में। सभी संभव सहायता प्रदान करने में पूरा सहयोग किया जाएगा।
इस अंधाधुंध फायरिंग में 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल भी हुए हैं। इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस डिपार्टमेंट (IMPD) के प्रवक्ता जेनी कुक (Genae Cook) यह जानकारी दी थी। यह घटना इंडियानापोलिस में मिराबेल रोड 8951 स्थित फेड एक्स फैसिलिटी में हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली थी।


Tags:    

Similar News