केजरीवाल सरकार में मनीष सिसोदिया को मिली एक और जिम्मेदारी, PWD विभाग सत्येंद्र जैन से छीना

दिल्ली सरकार ने आज अपने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया है।

Newstrack :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-02-23 14:11 GMT

मनीष सिसोदिया (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। मंत्रियों के विभागों की समीक्षा करने के बाद दिल्ली सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) का जिम्मा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सौंप दिया है।

मनीष सिसोदिया को मिला पीडब्ल्यूडी विभाग

लोक निर्माण विभाग दिल्ली सरकार में पहले सत्येंद्र जैन के जिम्मे था लेकिन आज दिल्ली सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी का जिम्मा अब सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के जगह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिया गया है। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया के पास पहले से ही दिल्ली सरकार का वित्त और शिक्षा मंत्रालय है। अब मनीष सिसोदिया के मंत्रालयों के लिस्ट में एक और नाम लोक निर्माण विभाग का भी बढ़ गया है।

बता दें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास इस वक्त आर्ट एंड कल्चर मंत्रालय, पर्यटक मंत्रालय, योजना मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और अब पीडब्ल्यूडी विभाग मिल जाने के बाद उन्हें कुल 11 मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन पडपडगंज से विधायक हैं। सिसोदिया आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं।

सत्येंद्र जैन के पास है सात मंत्रालय

पीडब्ल्यूडी विभाग पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पास था। लेकिन अब या मंत्रालय मनीष सिसोदिया को सौपे जाने के बाद सत्येंद्र जैन के पास कुल 7 मंत्रालय है। जिसमें सबसे प्रमुख स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय के अलावा जल मंत्रालय, खाद्य मंत्रालय, उद्योग और शहरी विकास जैसे मंत्रालय शामिल हैं।

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) के पास कानून मंत्रालय, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, रेवेन्यू और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी नेता राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) के जिम्मे गुरुद्वारा चुनाव विभाग, SC-ST विभाग, महिला एवं बाल सशक्तिकरण विभाग और कारपोरेट जैसे विभागों की जिम्मेदारी है।

Tags:    

Similar News