हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की घर में घुसकर हत्या

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे को उनके आवास पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-07 17:01 GMT

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे (social media)

Haiti President, Jovenel Moïse Assassinated: हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे को उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसकी जानकारी अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में मोइसे की पत्नी और प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे को गोली लगी हैं। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं।

घृणित, अमानवीय और नृशंस

उन्होंने इस हमले को घृणित, अमानवीय और नृशंस बताया है। लोकतंत्र और गणराज्य की जीत होगी। मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के संकट और गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई। मोइसे के शासन में 1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था.


देश में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक समस्याएं बढ़ गई हैं

देश में आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक समस्याएं बढ़ गई हैं। राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गिरोहों की हिंसा लगातार बढ़ रही है। महंगाई थम नहीं रही और भोजन और ईंधन की ऐसे वक्त में कमी होती जा रही है। जब देश की 60% आबादी दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम कमा रही है। देश में ये समस्याएं ऐसे समय में सामने आ रही हैं, जब हैती 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तू‍फान 'मैथ्यू' के असर से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है।


हमलावर स्पेनिश में बात कर रहे थे

जोसेफ ने एक बयान में कहा कि कुछ हमलावर स्पेनिश में बात कर रहे थे, लेकिन आगे कोई जानकारी नहीं दी। बाद में भी उन्होंने एक रेडियो संबोधन में कहा कि हमलावर स्पेनिश या अंग्रेजी बोल रहे थे, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। व्हाइट हाउस ने इस हमले को ''भयावह'' और ''दुखद'' बताया और कहा कि वह अब भी जानकारी एकत्र कर रहा है कि हमले कैसे हुआ था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम बुधवार को बाद में घटना की विस्तृत जानकारी देगी।

Tags:    

Similar News