Police Lathicharge On Farmers: किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर वरुण गांधी ने करनाल के DM को घेरा, कही ये बात

Police Lathicharge On Farmers: हरियाणा के करनाल में किसान पर हुए लाठीचार्ज की बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने निदां की है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-08-28 13:05 GMT

वरुण गांधी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Police Lathicharge On Farmers: हरियाणा के करनाल में आज यानी शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई किसानों को बुरी तरह चोटें आई हैं। किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक किसान खून से लथपथ दिखाई दे रहा है। 

वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है। उन्होंने एक किसान की फोटो ट्वीट की है, जिसमें किसान के खून से लथपथ नजर आ रहा है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, फिर ख़ून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का! 

वरुण गांधी ने की घटना की निंदा

यही नहीं भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने एक वीडिया ट्वीट किया है और लिखा कि मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो एडिटेड होगा और डीएम ने यह बातें नहीं कही होंगी, नहीं तो यह अस्वीकार्य है कि लोकतांत्रिक देश में हमारे नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाए।  

क्या है इस वायरल वीडियो में?

दरअसल, किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो में करनाल के जिलाधिकारी किसानों का सिर फोड़ने का आदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में डीएम यह कह रहे हैं कि यहां से जो भी जाए, उसका सिर फोड़ दिया जाए। हमारे पास पर्याप्त फोर्स है। वो आगे कहते हैं कि यहां से आगे कोई नहीं जाना चाहिए। अगर कोई बंदा आगे जाता हैतो उसका सिर फूटा हुआ होना चाहिए। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुआ है कि आदेश देने वाले डीएम ही है।

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि आज करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे, इसी के विरोध में किसान करनाल के घरौंडा में एक टोल पर इकट्ठा हो गए और प्लाजा जाम कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने किसानों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसमें कई किसानों को चोटें आई हैं। वहीं इस लाठीचार्ज के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने शाम 5:00 बजे तक किसानों को सभी टोल और हाईवे का घेराव करने की अपील की है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News