Hijab Controversy: हिजाब पर बढ़ा बवाल, यूपी में ताजमहल के सामने जुटी भीड़, तो ग्वालियर में मशक्कत के बाद रोकी गई भगवा यात्रा

हिजाब विवाद (Hijab Row) को लेकर शुरू हुआ कर्नाटक से बहुत आगे निकल चुका है। हिजाब विवाद पर अब देशभर में बवाल दिखने लगा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की 'ताजनगरी' आगरा का है।

Written By :  aman
Update: 2022-02-16 07:47 GMT

tajmahal

Hijab Controversy: हिजाब विवाद (Hijab Row) को लेकर शुरू हुआ  कर्नाटक से बहुत आगे निकल चुका है। हिजाब विवाद पर अब देशभर में बवाल दिखने लगा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश की 'ताजनगरी' आगरा का है। ताजा जानकारी के अनुसार, हिजाब विवाद को लेकर ताजमहल के सामने भीड़ जुटने लगी।  

एक खबरिया चैनल के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ताजमहल जाने से रोक दिया। दरअसल, विहिप ने ताजमहल में भगवा पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। जिसे पुलिस ने रोक दिया। विश्व हिंदू परिषद की महिला पदाधिकारी हिजाब के विरोध में आज ताजमहल पर भगवा पहनकर पहुंची थीं।

ताजमहल में हनुमान चालीसा का पाठ !  

गौरतलब है, कि विश्व हिंदू परिषद ने ताजमहल में बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। हिजाब विवाद को लेकर विरोध जताते हुए विहिप ये कदम उठाना चाहता था। इसके लिए प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि हिजाब मुद्दे पर कुछ लोग समर्थन में हैं जबकि कुछ विरोध में। उनका कहना है कि देश संविधान से चलेगा। सभी को संविधान के हिसाब से चलना चाहिए।   

'आग' ग्वालियर तक पहुंची  

हिजाब विवाद का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी व्यापक असर देखने को मिला। ग्वालियर में इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने भगवा यात्रा निकाली। मगर, पुलिस-प्रशासन की सतर्कता की वजह से इस यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया। यात्रा निकाल रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है, कि यात्रा में शामिल भगवा ब्रिगेड के लोगों ने हाथों में आपत्तिजनक कंटेंट वाले पोस्टर ले रखे थे। कुछ लोग हॉकी स्टिक भी थामे थे। जैसे ही जुलूस शुरू हुआ लोगों में दहशत भी दिखा। किसी अनजाने खतरे की आहट देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को घेर लिया। इनके हाथों से तख्तियां छीनी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस अफसरों में जमकर बहस भी हुई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि वो बगैर इजाजत जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने कइयों को हिरासत में भी लिया है। 

Tags:    

Similar News