Tokyo Olympics: भारत ने जापान को 5-3 से हराया

टोक्यो ओलिंपिक में आठवां दिन भी भारत के लिए अच्छा रहा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 5-3 से हराया...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-30 12:28 GMT

Tokyo Olympics में भारत ने जापान को हराया (social media)

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया है। उसने पूल ए के अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत की ये चौथी जीत है। उसने स्पेन, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को भी मात दी है।

हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे 

हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। इसके ठीक बाद 31वें मिनट में जापान ने गोल दागा और स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके तुरंत बाद भारत ने 34वें मिनट में एक और गोल दागकर जापान पर 3-2 की बढ़त बना ली। 51वें मिनट में नीलकंठ ने भारत की तरफ से गोल किया। इसके साथ ही टीम इंडिया जापान पर 4-2 की बढ़त बना ली है। वहीं, 56वें मिनट में गुरजंत ने गोलकर टीम इंडिया को 5-2 की बढ़त दिलाई। वहीं, खेल के 59वें मिनट में जापान ने गोल किया। इसके बाद फुलटाइम आ गया और भारत यह मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पूल ए में दूसरे स्थान पर रही और अब एक अगस्त को क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।

हॉकी में भारतीय महिला टीम की पहली जीत

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज अपनी जीत का खाता खोल लिया। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। मैच में भारत की तरफ से 57वें मिनट में नवनीत कौर ने गोला दागा। 

पीवी सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचीं

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को 21-13, 22-20 से हरा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही बैडमिंटन में भारत का पदक पक्का हो गया है। सुस्त शुरुआत के बाद सिंधु ने लय पकड़ी। पहले गेम में जापान की अकाने यामागुची ने जोरदार टक्कर दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच जबदस्त मुकाबला देखने को मिला। पहला गेम पीवी सिंधु ने 21-13 से जीता। यह गेम 23 मिनट तक चला। दूसरे गेम में सिंधु और यामागुची में जोरदार टक्कर चली। दोनों के बीच लंबी रैलियां हुईं। दोनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थीं। हैं। फिर यामागुची 20-18 से आगे हो गई हैं। इसके बाद फिर स्कोर 20-20 से बराबर हो गया। इसके ठीक बाद सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए यामागुची पर बढ़त बनाई।

आठवां दिन भी भारत के लिए शानदार रहा

टोक्यो ओलंपिक में आठवां दिन भी भारत के लिए शानदार रहा। लवलीना बोरगेहेन ने मुक्केबाजी में पहला पदक पक्का किया। उन्होंने महिलाओं की बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई। बैडमिंटन में पीवी सिंधु भी सेमीफाइनल में पहुंचीं। महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से शिकस्त दी। हालांकि तीरंदाजी में दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News