चीन से सीमा पर टकरावः भारत ने कई सैनिक पकड़े, फिर तय प्रोटोकाल के हिसाब से छोड़े

चीन के लगभग 200 सैनिक ने अरुणाचल प्रदेश में अंदर घुसे थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया। भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को अस्‍थायी रूप से पकड़ भी लिया था। स्‍थानीय सैन्‍य कमांडर स्‍तर की बातचीत के बाद मामले का समाधान और चीन सैनिकों को छोड़ दिया गया।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-08 04:23 GMT

अरुणाचल प्रदेश में 200 चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ। (Social Media)

चीन (China) के सैनिकों ने एक बार फिर भारत (India) की सरजमीं पर घुसने की हिमाकत की है। हालांकि भारतीय सेना (Indian Army) ने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसके कई सैनिकों को अस्‍थायी रूप से हिरासत में ले लिया है।

यह घटना बुमला और यांग्त्से दर्रे के बीच हुई। चीनी सैनिकों ने तवांग में घुसपैठ कर भारतीय सीमा पर बने खाली बंकरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक कई सैनिक भारतीय सीमा के अंदर घुसे थे, जिन्हें भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर गया।

भारतीय जवानों ने अस्‍थायी रूप से पकड़े चीनी सैनिक

सूत्रों ने बताया कि चीन के लगभग 200 सैनिक भारतीय सीमा के अंदर घुसे थे, जिन्हें भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया। भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को अस्‍थायी रूप से पकड़ भी लिया था। स्‍थानीय सैन्‍य कमांडर स्‍तर की बातचीत के बाद मामले का समाधान होने पर चीन सैनिकों को छोड़ दिया गया। भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सेना मामले को तवज्जो देने के मूड में नहीं हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दोनों देशों के गश्ती दल आपस में टकराए थे।

किसी को हिरासत में नहीं लिया: सेना

सेना के सूत्रों ने बताया है कि कुछ घंटे तक फिजिकल इंगेजमेंट के बाद तय प्रोटोकॉल के हिसाब से मसले को सुलझा लिया गया। भारत की तरफ किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। जबकि कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि 200 चीन के सैनिक भारत में घुस आए थे और कुछ देर के लिए चीन के सैनिकों को भारतीय फौज ने हिरासत में लिया था।

सेना ने ये कहा

सेना के सूत्रों ने बताया कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों के अपने परसेप्शन हैं। कभी-कभी दोनों देशों की पेट्रोलिंग टीम का आमना सामना हो जाता है, तब फेसऑफ की सिचुएशन बनती है। इसे तय प्रोटोकॉल के हिसाब से निपटाया जाता है।

बता दें कि भारत-चीन सीमा का औपचारिक रूप से सीमा का बंटवारा नहीं किया गया है। यही कारण है कि बॉर्डर को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना रहता है। हालांकि दोनों देशों की सीमाओं पर शांति बनाए रखने के लिए कई समझौते जरूर किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष अपनी सीमाओं को ध्‍यान में रखते हुए गश्‍त करते रहते हैं। कई बार ऐसा भी होता है जब दोनों देशों के सैनिक एक ही समय में एक जगह पर पहुंच जाते हैं तो दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव बढ़ जाता है।

Tags:    

Similar News