Corona: 24 घंटे में आए इतने नए मामले, संक्रमित केस 2 करोड़ के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई

Newstrack Network :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-05-04 08:45 GMT

File Photo

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। एक ओर संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उचित इलाज न मिलने से लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। हालांकि भारत में तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच थोड़ी सी राहत भरी खबर आयी है। पिछले दो दिनों में कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। संक्रमित मामले भले ही कम हुए हैं लेकिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 357,229 नए कोरोना केस आए और 3449 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि 3,20,289 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले रविवार को देश में 368,060 नए केस आए थे। दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई तक देशभर में 15 करोड़ 89 लाख 32 हजार 921 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 17 लाख 08 हजार 390 टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 29 करोड़ 33 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 16.63 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 21 फीसदी से ज्यादा है।

भारत में कोरोना की स्थिति

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 66 लाख 13 हजार 292
  • कुल एक्टिव केस- 34 लाख 47 हजार 133
  • कुल मौत- 2 लाख 22 हजार 408

मौत के मामले में विश्व में भारत तीसरे नंबर पर

संक्रमित मामले में भारत दुनियाभर में दूसरे स्थान पर है। भारत में अबतक कुल दो करोड़ 2 लाख 82 हजार 833 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आकर करीब 2 लाख 22 हजार 408 को अपनी जान भी गवानी पड़ी। कोरोना से हुई मौत के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अमेरिका वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील है।

Tags:    

Similar News