Sakshi Dhoni: बिजली संकट पर MS धोनी की वाइफ ने सरकार से किए तीखे सवाल, किया ये ट्वीट

Sakshi Dhoni Tweet: अब इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड में हो रही बिजली कटौती को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-26 03:03 GMT

साक्षी धोनी (फोटो-सोशल मीडिया)

Sakshi Dhoni Tweet: झारखंड में बिजली का संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। ऐसे में अब इंडिया क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने झारखंड में हो रही बिजली कटौती को लेकर सरकार से तीखे सवाल किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साक्षी ने ट्वीट करते हुए सरकार से पूछा कि राज्य में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है।

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए साक्षी धोनी ने लिखा कि 'झारखंड के एक करदाता के रूप में बस यह जानना चाहती हूं कि झारखंड में इतने सालों से बिजली संकट क्यों है? हम जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम ऊर्जा की बचत करें।'

दरअसल यहां के लोग लगातार लोड शेडिंग से पीड़ित हैं। क्योंकि यहां के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। साथ ही हीटवेव ने पश्चिम सिंहभूम, कोडरमा और गिरिडीह जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वहीं इन जिलों के अलावा 28 अप्रैल तक रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और चतरा में फैलने की संभावना है।

बता दें, सालों पहले भी क्रिकेटर वाइफ साक्षी धोनी बिजली संकट को लेकर कई सवाल खड़े कर चुकी हैं। 2019 में भी बिजली संकट को लेकर उन्होंने ट्वीट किया था, 'रांची के लोगों को आए दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन चार से सात घंटों के लिए बिजली कटौती की जा रही है। आज यानी 19 सितंबर 2019 को बीते पांच घंटे से बिजली नहीं है। आज बिजली कटौती का कारण समझ नहीं आता क्योंकि मौसम सही है और आज कोई त्योहार भी नहीं है। मुझे उम्मीद है कि इस समस्या का संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान निकाला जाएगा।'

ऐसे में विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति में कमी की वजह से ऊर्जा संकट का खतरा पैदा हो गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिजली की बढ़ती मांगों से उबरने के लिए सोमवार को अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। फिलहाल झारखंड में गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो गया है, ऊपर बिजली संकट ने इसे और बढ़ा दिया है।

Tags:    

Similar News