Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा बहाल, हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू, भूस्खलन के बाद रोकी गई थी यात्रा
Vaishno Devi Yatra:वैष्णो देवी यात्रा आज सुबह से पुनः शुरू कर दी गई है। यात्रा के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा भी फिरसे शुरू हो गई है।;
वैष्णो देवी यात्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaishno Devi Yatra: भारी बर्फबारी, भूस्खलन और बारिश के चलते स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा आज सुबह से पुनः शुरू कर दी गई है। यात्रा के साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा भी फिरसे शुरू हो गई है। यात्रा के मार्ग में भूस्खलन के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया था।
जिसे मलबा साफ किये जाने के बाद आज सुबह से फिर से चालू कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन चार दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से यहां ठंड बहुत अधिक हो गई है जिस वजह से श्रद्धालुओं की संख्या घट गई है।
हेलीकॉप्टर सेवा को भी शुरू
बुधवार को माता वैष्णो देवी दरबार के नज़दीक भूस्खलन के चलते वैष्णो देवी यात्रा को गुरुवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी। गुरुवार वापस वापस से माता वैष्णो देवी की यात्रा पुनः प्रारम्भ हो गयी है, सड़क मार्ग से यात्रा के साथ ही हवाई मार्ग हेतु हेलीकॉप्टर सेवा को भी शुरू कर दिया गया है।
बुधवार को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश तथा भूस्खलन के चलते यात्रा को रोक एहतियातन रोक दिया गया था। विशेषकर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकसर यह निर्णय लिया गया था। इसी के साथ चलते गुरुवार सुबह वापस से हालात सामान्य होने और भूस्खलन के चलते इकट्ठा हुए मलबे को साफ करने के पश्चात यात्रा को गुरुवार सुबह वापस से शुरू कर दी गयी है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तथा लोगों ने बेवजह अपने घर से निकलना बंद कर दिया है। साथ ही बीते कीच दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड में भारी इजाफा हुआ है, तथा इसी कारणवश माता वैष्णो देवी दरबार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ और दिनों तक के लिए खराब मौसम जारी रहने को लेकर चेतावनी ज़ाहिर कर दी है। इस दौरान तेज़ कोहरे के साथ बारिश भी देखी जा सकती हैं। ज़ाहिर है कि आने वाले दिनों में कोहरे और बारिश के चलते पारा गिरने के पूरे आसार हैं, जिसके चलते ठंड और भी अधिक बढ़ेगी।