Kanwar Yatra Cancelled: उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस साल प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-13 15:12 GMT

कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Kanwar Yatra 2021 Cancelled : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी। सीएम ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

कांवड़ यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने का आग्रह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखकर कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इस साल कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आग्रह भी किया था। एक पत्र में महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों चेतावनी भी दी थी। आईएमए के राज्य सचिव अमित खन्ना ने सीएम धामी से कांवड़ यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया था।

कांवड़ यात्रा रद्द करने के दिए संकेत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कांवड़ यात्रा रद्द करने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था की बात जरूर है, लेकिन लोगों की जिंदगी भी दांव पर नहीं लगाई जा सकती।

कांवड़ यात्रा पर लगी रोक

 यह भगवान को भी अच्छा नहीं लगेगा कि कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गवांए। धामी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ परामर्श के बाद अंतिम निर्ण पीय लिया जाएगा

Tags:    

Similar News