Manika Batra Tokyo Olympic: कौन है मनिका बत्रा, जानें

मनिका बत्रा ने अपने निजी कोच को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति नहीं दिए...

Written By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-24 16:37 GMT

जानें मनिका बत्रा के बारे में (social media)

Tokyo Olympics: भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने अपने निजी कोच को कोर्ट में प्रवेश की अनुमति नहीं दिये जाने के बाद शनिवार को तोक्यो ओलंपिक के पहले दौर के मैच में राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय की सलाह लेने से इनकार कर दिया। दुनिया की 62वें नंबर की खिलाड़ी मनिका ने ब्रिटेन की 94वीं रैंकिंग की टिन टिन हो के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की लेकिन कोच के कार्नर पर कोई नहीं बैठा था जिससे सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा बनी रही।

मनिका बत्रा के बारे में जानें

मनिका बत्रा का जन्म 15 जून 1995 को दिल्ली में हुआ था। वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। इनका परिवार नारायणा विहार दिल्ली के रहवासी है। उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में ही टेबल टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। इनकी बड़ी बहन और बड़े भाई दोनों ही टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। राज्य स्तर अंडर-8 प्रतियोगिता जीतने के पश्चात् बत्रा ने संदीप गुप्ता से प्रशिक्षण लेने का निर्णय लिया, जिन्होंने उन्हें हंसराज मॉडल स्कूल में प्रवेश लेने को कहा जहां उनकी शिक्षा पूर्ण हुई।


बत्रा के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में सिंगापुर को हराकर महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले राष्ट्रमण्डल खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा को जोड़े जाने के बाद सिंगापुर महिला टीम की कभी भी इस स्पर्धा में हार नहीं हुई थी। बत्रा ने इस स्पर्धा में विश्व नंबर 4 फेंग तियानवेई के साथ झोऊ यिहान को हराया जिसके कारण महिला टीम ने सिंगापुर को 3-1से फाइनल में हराया।

महिला एकल में स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीता

मनिका बत्रा इन्हीं राष्ट्रमण्डल खेलों में सिंगापुर की यू मेंगयु को हराकर पहली बार भारत के लिये टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा का भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया। इसके साथ उन्होंने मौमा दास के साथ मिलकर महिला युगल का रजत पदक जीता। फाइनल में वह पूर्व चैम्पियन फेंग तियानवेई व यू मेंगयु की जोड़ी से हार गयीं। इसके अलावा उन्होंने साथियान गणानाशेखरन के साथ मिश्रित युगल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। मनिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम और महिला एकल में स्वर्ण सहित कुल चार पदक जी।

दो टूर्नामेंट्स मनिका ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ पांच पदक जीता

मनिका बत्रा को 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर उसी वर्ष एशियाई खेलों के बाद पूरी दुनिया जानने लगी थी। इन दो टूर्नामेंट्स में मनिका ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ पांच पदक जीते। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल में उनका स्वर्ण और फिर शरथ कमल के साथ मिश्रित युगल में एशियाई खेलों का कांस्य पदक कई मायनों में भारतीय टेबल टेनिस के लिए महत्वपूर्ण क्षण थे।

Tags:    

Similar News