MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम चुनावों से पहले राज्यपाल को बदलने की तैयारी, CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

MCD Elections 2022: द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल को बदले जाने की तैयारियां की जा रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-03-12 10:54 GMT

द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल (फोटो-सोशल मीडिया)

MCD Elections 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत हासिल करने के अब ये पार्टी आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों (MCD Elections) पर पूरी तरह से अपनी नजर बनाए हुए है। नगर निगम चुनावों को लेकर राजधानी द‍िल्‍ली में जोरशोरों से राजनीति की जा रही है। लेकिन इसमें केंद्र सरकार के हस्‍तक्षेप के बाद उप-राज्‍यपाल अन‍िल बैजल (Anil Baijal) की तरफ से राज्‍य चुनाव आयोग को भेजे गए एक प्रस्‍ताव की वजह से अभी के लिए द‍िल्‍ली नगर न‍िगम चुनावों को टाल द‍िया गया है। वहीं अब चर्चाएं ये भी तेज हैं कि द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल को बदले जाने की तैयारियां की जा रही है।

राजधानी के उप-राज्यपाल को बदले जाने की चर्चा के चलते द‍िल्‍ली सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करते हुए ल‍िखा है क‍ि क्‍या लक्ष्‍यद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल ( Praful Patel) को द‍िल्‍ली का अगला एलजी बनाया जा रहा है? सीएम के इस ट्वीट के बाद द‍िल्‍ली के राजनीत‍ि में न‍िगम चुनाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

साथ ही इस पर भी ध्यान दिया जाए तो प्रफुल खोड़ाभाई पटेल लक्षद्वीप के प्रशासक हैं। इसके अलावा वह गुजरात में नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री भी रह चुके हैं। बीते द‍िनों उनके कुछ एलानों से स्थानीय लोगों में भारी ग़ुस्सा देखनें को म‍िला। इस पर लोगों का मानना है कि इन फ़ैसलों से उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नुक़सान पहुँचेगा। वह पहले भी कई बार विवादों से घिरे रह चुके हैं।



Tags:    

Similar News