Modi Cabinet Expansion: सांसद एसपी सिंह बघेल बने कैबिनेट मंत्री, कभी मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में थे तैनात

Modi Cabinet Expansion: आगरा से बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया।

Report :  Network
Published By :  Satyabha
Update: 2021-07-07 15:47 GMT

एसपी सिंह बघेल फोटो (सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion: ताजनगरी आगरा लोकसभा सीट से 61 वर्षीय सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का राजनीतिक सफर काफी रोचक है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर का पदभार संभाल चुके हैं। इसके साथ ही एसपी सिंह बघेल ने राजनीति जगत में भी बड़ा नाम किया है।  

प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के रहने वाले हैं। उनके पिता रामभरोसे सिंह मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात थे। एसपी सिंह बघेल का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित यशवंतराव होल्कर अस्पताल में हुआ। एसपी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा सभी मध्यप्रदेश में ही हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में सब इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती होने के बाद एसपी सिंह बघेल को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का सुरक्षागार्ड बनना गया।

मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा संभाली

वहीं, यूपी पुलिस में रहते हुए उन्होंने मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा भी संभाली। यही से उनका राजनीतिक सफर शुरू हो गया। मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा और वह जीते। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी। 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े। हालांकि, वह यह चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 

भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना गए। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे चुके हैं।

Tags:    

Similar News