Modi Cabinet Expansion: बदायूं सांसद बीएल वर्मा ने ली शपथ, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबियों में हैं शुमार

Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में बदायूं (Badaun) राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा (BL Verma) को भी को जगह मिल गई है। आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलायी।

Newstrack :  Network
Published By :  Satyabha
Update: 2021-07-07 15:31 GMT

बीएल वर्मा फोटो (सोशल मीडिया)

Modi Cabinet Expansion: राज्यसभा सांसद बदायूं (Badaun) बीएल वर्मा (BL Verma) को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। बीएल वर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) का करीबी माना जाता है। सांसद बीएल वर्मा बदायूं में उझानी ब्लाक के ज्योरा पारवाला गांव के रहने वाले हैं। 1980 में उन्होंने आरएसएस के खंड कार्यवाह व तहसील प्रमुख के रूप में सामाजिक जीवन के सफर की शुरुआत की थी। बीएल वर्मा को पिछले साल ही बीजेपी ने राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजा।

सांसद बीएल वर्मा 1984 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने। इसके बाद वह संगठन के लिए कार्य करते हुए 1997 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बने। 2003 से 2007 तक वह भाजपा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। कल्याण सिंह के भाजपा छोड़ने के बाद बनी जन क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा को बनाया गया।

यूपी सिडको के चेयरमैन बने

बीएल वर्मा भाजपा रूहेलखंड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वह 2016 में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बने। फिर उनके कद को बढ़ाते हुए पार्टी ने भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। यूपी में बीजेपी की सरकार आने के बाद इन्हें राज्य मंत्री स्तर का यूपी सिडको का चेयरमैन बनाया गया।

यूपी के 14 नेता मोदी कैबिनेट में शामिल

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश के 14 नेताओं को जगह मिली है। इनमें अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा समेत 14 लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद अब मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नये मंत्रियों को शपथ दिलायी।

Tags:    

Similar News