Narayan Rane Bail: नारायण राणे को मिली जमानत, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताई नाराजगी, कही ये बात

Narayan Rane Bail: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मुबंई पुलिस ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बयान पर गिरफ्तार किया था।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-25 01:54 GMT

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Narayan Rane Bail: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को मुबंई पुलिस (Mumbai Police) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को थप्पड़ मारने के बयान पर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मंगलवार की देर रात कोर्ट से उनको जमानत मिल गई। नारायणे राणे को मुबंई पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था।

वहीं जिसके बाद मुबंई पुलिस ने कागजी कार्यवाही करके उनकी गिरफ्तारी कर ली थी। जिसके बाद देर रात नारायण राणे को रायगढ़ के महाड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने नारायण राणे को जमानत दे दी।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के वकील संग्राम सिंह ने बताया कि कोर्ट ने जमानत देते हुए कुछ शर्तें लगाई हैं। अदालत ने नारायण राणे को 31 अगस्त से 13 सितंबर तक पुलिस स्टेशन में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है। जानकारी के मुताबत केंद्रीय मंत्री नारायण राण 27 अगस्त से फिर जन आर्शीवाद यात्रा की शुरूआत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)


जानें क्या है पूरा मामला

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जन आर्शीवाद यात्रा की जनसभा के दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान दिया था। राणे ने अपने इस बयान उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कथित तौर पर थप्पड़ कही थी। जिसके बाद उनके इस बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।

मंगलवार को पुलिस ने केंद्रीय मंत्री राणे को हिरासत में लिया था

आपको बता दें केंद्रीय मंत्री राणे को मंगलवार की दोपहर को मुबंई पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद रात में जिले की महाड कोर्ट में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मिली जानकारी के मुताबित केंद्रीय मंत्री राण के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा क्षेत्र में भी एक केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबित ठाणे पुलिस ने 500,505(2),153-बी,1(सी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

नारायण राणे के इस बयान का हो रहा विरोध प्रदर्शन 

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मुबंई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने राणे के इस बयान पर कहा कि संसद में मंत्री हैं,जो खुद महाराष्ट्र का सीएम रह चुके हैं, उसके बाद भी संवैधानिक पद (महाराष्ट्र मुख्यमंत्री) का अपमान किया है। इसलिए हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राणे की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट करके नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। नड्डा ने आगे कहा कि महाराष्ट्र सरकार की इस तरह की कार्यवाही से न हम डरेंगे न दबेंगे। उन्होंने कहा भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा को आपार समर्थन मिल रहा है, जिससे ये लोग परेशान हैं। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे,, यात्रा जारी रहेगी।


Tags:    

Similar News