Nepal Bus Accident : नेपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, जिसमें करीब 23 लोगों की मौत, 12 घायल

Nepal Bus Accident : नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है इस हादसे में करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-10-13 05:34 GMT

नेपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो - सोशल मीडिया)

Nepal Bus Accident : नेपाल (Nepal) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है यह सड़क हादसा (Road Accident) नेपाल के मुगू जिले में हुआ है। इस हादसे में करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोग घायल हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस सुर्खेत जिले के पहाड़ी इलाके से मुगू की तरफ जा रही थी। वहीं बस मुगू पहुंचने से पहले अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी।

आपको बता दें कि इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस हादसे के बाद राहत और बचाव दल समेत प्रशासन मौके पर मौजूद है। इस हादसे में करीब 23 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोग घायल हो चुके हैं। घायल यात्रियों को नेपालगंज अस्पताल ले जाया गया है। इलाज के दौरान ले जा रहे चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 


 नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा (फोटो - सोशल मीडिया)


 आपको बता दें कि इस बस यात्रियों से भरी बस में करीब 39 यात्री सवार थे। इस बस के खाई में गिरने से करीब 23 लोगों की मौत सामने आई है जबकि घायल होने की संख्या 16 लोगों तक हो गई है। मृत और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि बचाव के प्रयास अभी जारी हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनके सर पर गहरी चोट के निशान आए हैं।


इस घटना होने की वजह ड्राइवर ने स्टेरिंग से अपना कंट्रोल खो दिया था। इसी वजह से बस सीधे नदी में जा गिरी। बस के कई यात्रियों ने मौके पर ही अपना दम तोड़ दिया था। प्रशासन के लिए मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस में बैठे कई यात्री रेजिस्टर्ड नहीं थे। 

Tags:    

Similar News