Bhagwant Mann: भगवंत मान BJP में होंगे शामिल! AAP की सियासी जमीन पर खतरा
Bhagwant Mann: कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान लगातार केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए केंद्र सरकार से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं।;
Bhagwant Mann: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को मिली करारी हार के बाद पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को एक ऐसा बयान दिया है। जिसके बाद सियासत तेज हो गयी है। दरअसल प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में दावा करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
यही नहीं उन्होंने यह भी कह डाला कि मुख्यमंत्री के साथ ही आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में हलचल मच गयी है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भगवंत मान लगातार केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए केंद्र सरकार से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। वह कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
प्रताप सिंह बाजवा ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी भाजपा आलाकमान और केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे है और वह भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होना चाह रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि ‘आप’ के जो विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की वजह से नहीं हैं। उनके साथ तो उनके परिवार के लोग ही नहीं है और न ही कोई विधायक। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के कई विधायक भाजपा से संपर्क साधने की कोशिश में हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से भगवंत मान को हटाने की तैयारी करेंगे। उसी समय भगवंत मान तुरंत पाला बदल लेंगे और भाजपा का दामन थाम लेंगे। हालांकि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के इस बयान को कांग्रेस ने सिरे खारिज कर दिया है।
आप विधायकों की जरूर नहींः अश्विनी शर्मा
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के दावे को खारिज करते हुए पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पठानकोट विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के लिए भाजपा को आम आदमी पार्टी के विधायकों की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आम आदमी पार्टी को जनता पहले ही सिरे से नकार चुकी है।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि अगर आज पंजाब में चुनाव हो जाएं तो भाजपा अपने दम पर सरकार बना लेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2027 में पंजाब की जनता भाजपा को बिल्कुल उसी तरह वोट देगी। जिस तरह से दिल्ली की जनता ने दिया है। प्रताप सिंह बाजवा के दावे को नकारते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस तरह की अफवाह फैला चुके हैं।