ओमिक्रोन से हाहाकार: कर्नाटक में बढ़ते मामलों के बीच नाइट कर्फ्यू लागू, MP में Omicron के 8 नए मामले, दिल्ली में रद्द हुआ अंबेडकर प्रोग्राम

कर्नाटक में बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा एलान किया है। कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने आदेश जारी करते हुए 28 दिसंबर से रात 10 से सुबह पांच तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-26 08:47 GMT

ओमीक्रान वायरस की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Omicron Variant in India: पूरे देश में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। बढ़ते संक्रमण की वजह से सख्ती बरती जा रही है, साथ ही सभी राज्यों ने इससे निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। ऐसे में कर्नाटक में राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया है।

मध्य प्रदेश में ओमिक्रोन के 8 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। इसी बीच दिल्ली में भी नए साल से पहले कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी जा रही है। जिसके चलते 5 जनवरी को बीआर अंबेडकर समर्पित एक बड़ा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 

कर्नाटक में बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा एलान किया है। कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने आदेश जारी करते हुए 28 दिसंबर से रात 10 से सुबह पांच तक नाइट कर्फ्यू का एलान किया है। राज्य में यह आदेश अगले दस दिन के लिए लागू किया गया है।

नए वैरियंट ओमिक्रॉन से हड़कंप

साथ ही कर्नाटक सरकार ने हालातों को काबू करने के लिए नए साल की पार्टी और भीड़भाड़ को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिस पर कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 28 दिसंबर से अगले दस दिन तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। जोकि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी।

 दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में नए वैरियंट ओमिक्रॉन से हड़कंप मचा हुआ है। यहां कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कड़ी पाबंदी लगा दी गई है।

इस बीच कर्नाटक स्वाथ्य मंत्री ने राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। इस बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने की थी। बैठक के बाद कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि नए साल पर राज्य में डीजे के साथ पार्टी और लोगों के भीड़भाड़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेगा। और किसी भी तरह के आयोजन और पार्टी की मंजूरी अब नहीं रहेगी। जबकि ईटरीज, होटल, पब और रेस्टोरेंट केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने पर नियम जारी किए हैं।

इधर दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच सख्ती को और बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने 5 जनवरी को बीआर आंबेडकर पर होने वाले कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार ने बीआर आंबेडकर पर एक बड़े आयोजन की तैयारी की थी। बता दें, ये कार्यक्रम आने वाली 5 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था।


Tags:    

Similar News