राजनाथ पर भड़का पाकिस्तान, देखें क्या बोला 'मिसाइलों के नामकरण वाले बयान पर

Pakistan News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) की उस टिप्पणी पर पाकिस्तान बुरी तरह भड़क गया है, जिसमें उन्होंने भारत पर आक्रमण करने वालों के नाम पर पाकिस्तानी मिसाइलों का नाम रखने की आलोचना की थी।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-14 12:24 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: photo - social media

Pakistan News: पाकिस्तान (Pakistan), देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) की उस टिप्पणी की पर बुरी तरह भड़क गया है जिसमें उन्होंने भारत पर आक्रमण करने वालों के नाम पर पाकिस्तानी मिसाइलों का नाम रखने की आलोचना की थी। पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह के बयान को "अनुचित और भड़काऊ" बताया है और इसे इस्लामाबाद (Islamabad) पर हमले के रूप में लिया है।

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में रविवार को 'स्वर्णिम विजय पर्व' (स्वर्ण जयंती समारोह) के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए, राजनाथ सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान की मिसाइलों का नाम क्रूर आक्रमणकारियों - गौरी, गजनवी और अब्दाली के नाम पर रखा गया है। ये वे शासक हैं जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया और उसे लूटा था और निरीह जनता का कत्लेआम किया था।

भारत की नीति स्पष्ट

उन्होंने कहा, किसी को पाकिस्तान सरकार (Government of Pakistan) से पूछना चाहिए कि इन आक्रमणकारियों ने पाकिस्तान के भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर भी हमला किया था फिर इनका महिमामंडन क्यों कर रहा है। दूसरी ओर, भारत की नीति को स्पष्ट करते हुए रक्षामंत्री ने कहा मिसाइलों को आकाश (आकाश), पृथ्वी (पृथ्वी) और अग्नि (अग्नि) नाम दिया गया है।

photo - social media

राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, पाकिस्तान के विदेश विभाग के कार्यालय ने कहा, पाकिस्तान आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ धमकियां देने के संदर्भ में 12 दिसंबर को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई अनुचित, अनावश्यक और भड़काऊ टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है, जो कि स्थापित ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल उठाती है, निराधार आरोप लगाती है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान भारत के 'आक्रामक' मंसूबों को नाकाम करने में सक्षम है।

पाकिस्तान ने भाजपा नेताओं को दी चेतावनी

पाकिस्तान ने भाजपा नेताओं (BJP leaders) से किसी भी "गलत तरीके से दुस्साहस" से दूर रहने और चुनावी लाभ के लिए पाकिस्तान को भारत की घरेलू राजनीति में घसीटने से परहेज करने के लिए भी कहा।

photo - social media

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा था कि 1971 का युद्ध हमें इस बात का अहसास कराता है कि धार्मिक आधार पर भारत का विभाजन एक "ऐतिहासिक गल्ती" (ऐतिहासिक गलती) थी और पाकिस्तान ने तब से भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल होना जारी रखा है।

1971 के युद्ध (war of 1971) के संदर्भ में राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का जन्म एक धर्म के नाम पर हुआ लेकिन वह एक नहीं रह सका। 1971 की हार के बाद से हमारा पड़ोसी देश भारत में लगातार छद्म युद्ध छेड़े हुए है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News