PM मोदी जल्द करेंगे 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' का उद्घाटन, तस्वीरों में देखें इसकी खूबसूरती

Pradhanmantri Sangrahalaya : पीएम मोदी जिस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे उसे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के मकसद से विकसित किया गया है।

Written By :  aman
Update: 2022-04-09 11:17 GMT

प्रधानमंत्री संग्रहालय

Pradhanmantri Sangrahalaya : अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इतिहास के बारे में जानने-समझने में रुचि रखते हैं तो जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक आपको ऐसी ही एक जगह मिलने वाली है। बता दें, कि पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2022 को 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' (Pradhanmantri Sangrahalaya) का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

पीएम मोदी जिस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे उसे भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के मकसद से विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है, कि इस संग्रहालय में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, कार्यकाल तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। 


पहले इस नाम से जाना जाता था  

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले इसे नेहरू म्यूजियम भवन के नाम से जाना जाता था। बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की एक बैठक हुई। जिसमें नेहरू संग्रहालय को प्रधानमंत्री संग्रहालय के रूप में तब्दील करने का फैसला लिया गया। ज्ञात हो, कि इस संग्रहालय में देश के अब तक के सभी 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की यादों को सहज कर रखा गया है। 


सभी PM के योगदान को मान्यता देना मकसद

प्रधानमंत्री ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा था, कि 'सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को स्वीकार करने के मकसद से यह फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा, हम देश के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को मान्यता देना चाहते हैं। इस संग्रहालय में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दिखाया गया है।' .


लाख चुनौतियां, मगर आगे बढ़े

यह संग्रहालय में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय से लेकर संविधान निर्माण से होते हुए अब तक की कहानी बताता है। यहां आने वालों को पता चलेगा कि किस प्रकार हमारे प्रधानमंत्रियों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद देश की प्रगति के लिए काम किया।


संग्रहालय 10,491 वर्ग मीटर में फैला

प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) में डिजाइन और रोशनी के का बेहतरीन सामंजस्य देखने को मिलता है। इसके डिजाइन को 'बदलते भारत' की कहानी से प्रेरित बताया जा रहा है। संग्रहालय बनाने में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा गया है। संग्रहालय निर्माण के दौरान न तो किसी पेड़ को काटा गया और न ही प्रत्यारोपित किया गया। इस संग्रहालय का कुल क्षेत्रफल 10,491 वर्ग मीटर है। 

 


उद्घाटन की तारीख दो बार बढ़ी

बता दें, कि पहले इस संग्रहालय का उद्घाटन 25 दिसंबर 2021 को किया जाना था।मगर, इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती होती है। इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके बाद अगली तारीख 26 जनवरी 2022 तय हुई। मगर, किसी वजह से इन दोनों ही तारीखों पर उद्घाटन नहीं हो सका। 


ऐसे जुटाई जानकारियां

प्रधानमंत्री संग्रहालय के लिए अब तक के सभी पूर्व पीएम के बारे में जानकारी जुटाई गई है। इसके लिए सरकारी संस्थाओं जैसे, दूरदर्शन, संसद टीवी, फिल्म डिविजन, रक्षा मंत्रालय, तथा मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी न्यूज एजेंसियां और विदेश मंत्रालय के संग्रहालयों से मदद ली गई है।





Tags:    

Similar News