Republic Day 2022: ITBP के जवानों ने माइनस 40 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा, वीडियो देख सभी कर रहे सलाम

Republic Day 2022: आईटीबीपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (ITBP Twitter) से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें लद्दाख में तैनात जवान तिरंगा फहराते दिख रहे हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-01-26 03:46 GMT

तिरंगा फहराते हुए जवान (फोटो साभार-ट्विटर) 

Republic Day 2022: आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में पूरे भारत में उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के वीर जवानों ने इस मौके पर भारत माता को सलाम किया है। लद्दाख में तैनात इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने -40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी 15,000 फीट की ऊंचाई पर झंडा फहराया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो भी यह वीडियो देख रहा है वह जवानों को सलाम करते नजर आ रहा है। 

जाहिर है कि भारतीय सेना (Indian Army) और जांबाज़ सैनिक (Indian Army Jawans) हमेशा से अपने सौर्य और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। भारतीय सैनिक (Indian Soldier) विषम परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। ऐसे में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सैनिकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (ITBP Twitter) से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें लद्दाख में तैनात जवान तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। 

तिरंगा फहराते हुए जवान जोर जोर से भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। ITBP ने वीडियो शेयर लिखा- आईटीबीपी के हिमवीरों का राष्ट्र को नमन। इस वीडियो की खास बात यह है कि जवान लद्दाख में माइनस 40 डिग्री तापमान और भारी बर्फ के बीच भी 15,000 फीट की ऊंचाई पर पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मना रहे हैं। जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है वह दंग रह जा रहा है और जवानों को सलाम कर रहा है। 

क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

इस साल भारत के लिए यह 73वां गणतंत्र दिवस है। वैसे तो देश को अंग्रेजों से आजाती साल 1947 में ही मिल गई थी, लेकिन इसके तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 में भारत में संविधान लागू हुआ था और यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में गणतंत्र दिवस की धूम कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है, लेकिन आज भारतीयों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News