Russia Ukraine News: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी शुरू, एयर इंडिया की 4 फ्लाइट आज होंगी रवाना

Russia Ukraine Latest News: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश लाने के लिए आज एयर इंडिया की चार फ्लाइट उड़ान भरेंगी।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-26 05:20 GMT

एयर इंडिया की फ्लाइट (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Russia Ukraine Latest News: यूक्रेन में जारी रूस की सैन्य कार्रवाई (Russia Military Operation) के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार लगातार सक्रिय है। इस बीच सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागिरकों (Indian Students In Ukraine News) को एक राहतभरी खबर दी है। दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश लाने के लिए आज एयर इंडिया की चार फ्लाइट उड़ान भरेंगी। 

चारों विमानों से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी (Indians Rescue Opration) होगी। ये फ्लाइट्स रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए उड़ान भरेंगी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। एयर इंडिया (Air India) की ओर से 4 फ्लाइटें भेजे जाने का एलान हुआ था।

एयर इंडिया एयरलाइंस (Air India) ने शुक्रवार रात ट्वीट करते हुए बताया था कि वह दिल्ली और मुंबई से आज यानी शनिवार को बी787 विमान बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के लिए परिचालित करेगा। इसी के साथ ही एयर इंडिया ने लिखा हिम्मत से हमारी पुरानी यारी है। 

राष्ट्रपति पुतिन के आश्वासन के बाद शुरू हुई वापसी

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दो फ्लाइटें दिल्ली से बुखारेस्ट के लिए रवाना होंगी, जबकि एक फ्लाइट बुडापेस्टो जाएगी और एक मुंबई से बुखारेस्ट के लिए रवाना की जाएगी। पहले विमान के जरिए 470 भारतीय छात्र स्वदेश वापसी करेंगे। बताते चलें कि राष्ट्रपति पुतिन के पीएम मोदी को आश्वासन के बाद यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं के जरिए भारतीयों की वतन वापसी का कदम उठाया गया है।

रूसी सेना को भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया गया है। वहीं, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि रोमानिया और हंगरी से आने वाले रूट को निर्धारित करने का काम किया जा रहा है।

करीब 20 हजार भारतीय फंसे हैं यूक्रेन में 

इससे पहले भी यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र समेत कई नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है। इसके बाद भी यूक्रेन में अभी करीब 20 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें कई छात्र शामिल हैं, जो यहां पढ़ने आए थे। ऐसे में भारत सरकार इन भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए रेस्क्यू मिशन को तेजी से आगे बढ़ा रही है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News