सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित

सचिन 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

Update: 2021-04-02 06:39 GMT

सचिन तेंदुलकर(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली:दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह जानकारी तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी हैं।

अस्पताल में भर्ती सचिन

सचिन तेंदुलकर डॉक्टरों के सलाह से अस्पताल में भर्ती हुए है। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा कि, 'आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों की सलाह से एहतियात के रूप में, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें।'

सभी को दी बधाई

वहीं सचिन ने ट्वीट में वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई भी दी। उन्होंने आगे लिखा कि, वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई। बता दें यह दूसरा मौका था जब 1983 के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी। 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया।

फैंस हुए व्याकुल

सचिन के ट्वीट के बाद से दुनिया भर में फैले उनके फैंस व्याकुल हो उठे। और मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ दुनियाभर में फैंले उनके शुभचिंतक, खेल जगत की हस्तियां भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

इन खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

बता दें कि हाल ही में सचिन ने वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया। वहीं उनके कोरोना होने के बाद उन्हीं के साथ सीरीज में खेले तीन पूर्व क्रिकेटरों यूसुफ पठान, इरफान पठान और एस बद्रीनाथ को भी कोरोना हो गया। और वह सभी होम क्वारंटीन हैं।

Tags:    

Similar News