सागर मर्डर केस में सुशील का करीबी जूनियर पहलवान गौरव चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्याकांड के मामले क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-27 09:30 GMT

पहलवान सुशील कुमार की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्याकांड के मामले क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार का बेहद करीबी बताया जा रहा है। गौरव जूनियर पहलवान बापरौला गांव का रहने वाला है। आरोप है कि गौरव छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथ हुई मारपीट के दौरान सुशील के साथ था।

सागर धनखड़ की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को अब गिरफ्तार हुए इस जूनियर पहलवान गौरव की रिमांड का इंतजार है। पुलिस का मानना है कि गौरव से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी कई और जानकारियां मिल सकती हैं। गौरव घटना के बादे से फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। वहीं उसकी तलाश में जुटी पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसके करीबी नेटवर्क का पता इक्कट्ठा कर उसके साथियों के जरिये उस पर नजर बनाए हुए थी।

इसी दौरान रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गौरव अपने घर आने वाला है इस पर पुलिस सतर्क हो गई और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। बताते चलें कि इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ज्ञात हो कि बीत 4 मई, 2021 को देर रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और वह मौजूद पहलवान सागर धनखड़ और उसके साथयों के साथ मारीपीट की। इस पिटाई में सागर धनखड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में सुशील कुमार व अन्य आरोपियों को पहले ही गरिफ्तार कर लिया गया था।

Tags:    

Similar News