हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ पुलिसकर्मी ने ली सेल्फी, वायरल हो रही तस्वीरें

रसूखदार अपराधियों को पुलिस का संरक्षण कोई नई बात नहीं है। हालांकि इसके लिए पुलिस की फजीहत होती आ रही है।

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-06-25 09:29 GMT

हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी लेता पुलिसकर्मी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: रसूखदार अपराधियों को पुलिस का संरक्षण कोई नई बात नहीं है। हालांकि इसके लिए पुलिस की फजीहत होती आ रही है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिनपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके और कानून के बारे में क्या सोचेंगे। पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी रेसलर सुशील कुमार को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से दिल्ली के मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया है। यहां सुशील कुमार को 2 नंबर जेल में रखा गया है। इस दौरान तिहाड़ जेल से निकलने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने हत्या के आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि सुशील कुमार वर्ष 2008 में आलंपिक पदक जीता था। लेकिन हाल में एक घटना ने उन्हें विनर से किलर बना दिया है। विवाद में पहलवान सागर धनखड़ की सुशील कुमार और उसके अन्य साथियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस इस सिलसिले में सुशील कुमार सहित अन्य कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। पुलिस के अनुसार 4-5 मई को मध्य रात्रि सुशील कुमार अपने साथियों संग मिलकर पहलवान सागर धनखड़ के साथ मार पीट की थी। इसकी कुछ तस्वीरें भी आई थीं, जिसमें सुशील कुमार सागर धनखड़ के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

घटना के समय सुशील कुमार के साथ 12-15 लोग और 3 गाड़ियां थीं। इनमें से एक शख्स रिवाल्वर भी लिया हुआ था, जिसकी पहचान प्रिंस के तौर पर हुई थी। पुलिस प्रिंस को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के के अनुसार मामूली विवाद पर 23 साल के युवा पहलवान सागर धनखड़ को सुशील कुमार और उसके साथियों ने छत्रसाल स्टेडियम के पास घेर लिया। सबने उसकी निर्ममता से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले थे। 

Tags:    

Similar News