UP Election 2022: भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट, तीसरे-चौथे चरण में ये प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे और चौथे चरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP released list) ने आज अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Written By :  Ramkrishna Vajpei
Update: 2022-01-21 13:14 GMT

BJP UP

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज तीसरे और चौथे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। असीम अरुण, कांग्रेस से आयीं अदिति, सपा से आए राकेश प्रताप, सपा से आएनितिन अग्रवाल, स्वामी के साथ जा चुके विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट। भारतीय जनता पार्टी ने आज 85 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें मुख्य रूप से 14 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। सादाबाद से राम वीर उपाध्याय, महाराजपुर से सतीश महाना, कन्नौज सुरक्षित सीट से असीम अरुण के नाम प्रमुख हैं।

हाथरस सुरक्षित अंजुला माहौर, सादाबाद रामवीर उपाध्याय, सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, टूंडला सुरक्षित प्रेमपाल सिंह धनगर, जसराना मानवेंद्र सिंह लोधी, फिरोजाबाद मनीष असीजा, शिकोहाबाद ओम प्रकाश वर्मा निषाद, सिरसागंज हरिओम यादव, कासगंज देवेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, एटा विपिन वर्मा देवी, मैनपुरी जय वीर सिंह, भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, पीलीभीत संजय गंगवार, बरखेड़ा स्वामी प्रवक्ता नंद, पूरनपुर सुरक्षित बाबूराम पासवान को टिकट दिया गया है।

इनके अलावा बीसलपुर विवेक वर्मा, जलालाबाद हरि प्रकाश वर्मा, तिलहर सलोना कुशवाह, ददरौल मानवेंद्र सिंह, बलिया हरमिंदर रोमी साहनी, निघासन शशांक वर्मा, गोला गोकरननाथ अरविंद गिरी, श्रीनगर सुरक्षित मंजू त्यागी, धौराहरा विनोद शंकर अवस्थी, लखीमपुर योगेश वर्मा, कस्ता सुरक्षित सौरभ सिंह सोनू, मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह, हरगांव सुरक्षित सुरेश राही, लहरपुर सुनील वर्मा, सेवता ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद आशा मौर्य, मिश्रिख सुरक्षित रामकृष्ण भार्गव, सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप लालू, शाहाबाद रजनी तिवारी, हरदोई नितिन अग्रवाल, गोपामऊ सुरक्षित श्याम प्रकाश, सांडी सुरक्षित प्रभात वर्मा, बिलग्राम मल्लावां आशीष सिंह आशु को टिकट मिला है।

बालामऊ सुरक्षित रामपाल वर्मा, संडीला अल्का अर्कवंशी, बांगरमऊ श्रीकांत कटिहार, सफीपुर सुरक्षित बंबा लाल दिवाकर, मोहान सुरक्षित बृजेश रावत, उन्नाव पंकज गुप्ता, पुरवा अनिल सिंह, हरचंदपुर राकेश सिंह, रायबरेली अदिति सिंह, अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, फर्रुखाबाद मेजर सुनील द्विवेदी, भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, छिबरामऊ अर्चना पांडे, तिर्वा कैलाश सिंह राजपूत, कन्नौज सुरक्षित असीम अरुण को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा इटावा सरिता भदौरिया, बिधूना रिया शाक्य, दिबियापुर लाखन सिंह राजपूत, अकबरपुर रनिया प्रतिभा शुक्ला, सिकंदरा अजीत पाल बिल्हौर सुरक्षित राहुल बच्चा सोनकर, बिठूर अभिजीत सांगा, कल्याणपुर नीलिमा कटियार, गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी, सीसामऊ सलिल बिश्नोई, आर्य नगर सुरेश अवस्थी, किदवई नगर महेश त्रिवेदी, कानपुर कैंट रघुनंदन भदोरिया, महाराजपुर सतीश महाना, माधवगढ़ मूलचंद निरंजन, उरई सुरक्षित गौरी शंकर वर्मा, बबीना राजीव पारीछा, झांसी नगर रवि शर्मा, गरौठा जवाहर राजपूत, ललितपुर रामरतन कुशवाहा, महरौनी सुरक्षित मनोहर लाल मन्नू कोरी, राठ सुरक्षित मनीषा अनुरागी, महोबा राकेश गोस्वामी, चरखारी बृजभूषण राजपूत, बबेरू अजय पटेल, नरैनी सुरक्षित ओम मणि वर्मा, बांदा शिव प्रकाश द्विवेदी, फतेहपुर विक्रम सिंह, अयाह शाह विकास गुप्ता, हुसैनगंज राघवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी, खागा सुरक्षित कृष्णा पासवान प्रत्याशी हैं।

Tags:    

Similar News