Amethi Crime News: जमीनी विवाद में पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

दबंगों ने लाठी-डंडों से दो भईयों की कर दी जमकर पिटाई, एक भाई की मौत और दूसरे का चल रहा है अस्पताल में इलाज

Written By :  Surya Bhan Dwivedi
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-07 09:12 GMT

अमेठी। अमेठी में जमीनी रंजिया के चलते खेत में काम रहे दो लोगों पर दबंगों ने हमला बोल दिया। दुश्मनी के चलते लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। जिसमे एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस मामले में दबंगों के खिलाफ हत्या वा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा लिख कर कार्यवाही करने में जुट गई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली मोहन गंज अंतर्गत हंसवा निवासी गुरु बख्श और सुख राम अपने खेत पर काम कर रहे थे। जहां पहले से ही कुछ लोग घात लगाए बैठे थे। खेत में काम कर रहे दोनों भाइयों के ऊपर मौका देखकर दबंगों ने लाठी डंडों की बरसात शुरू कर दी। जम कर पिटाई करने के बाद दबंग फरार हो गये। शोर गुल सुनकर घर वाले खेत में पहुंचे तो दोनो भाई तड़प रहे थे। परिजन आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए लेकर अस्पताल पहुचें। जहां सैतालिश वर्षीय गुरु बख्श को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुखराम का इलाज चल रहा है। पुलिस की पूछताछ पर घायल सुख राम ने गांव के ही कृष्ण कुमार, राम सागर, राम कैलाश पुत्र दुजई, सूरज पुत्र कृष्ण कुमार, राज पुत्र राम बरन को घटना का जिम्मेदार बताया है।

घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। मोहन पुलिस सहित क्षेत्राधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News