Auraiya Crime News: पत्नी के कहने पर प्रेमी ने की पति की निर्मम हत्या, जानिये क्या है पूरा मामला

पति की हत्या कराने के लिए पत्नी ने नोएडा से बुलाया था प्रेमी। प्रेमी क्रूरता दिखाते हुए पति का गला रेत कर उसके गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया

Written By :  Pravesh Chaturvedi
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-17 11:09 GMT

Auraiya Crime News: रिश्तो को तार-तार वाली कहावतें तो कई सुनी होंगी। मगर जनपद औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पत्नी अपने पति की जान की दुश्मन बन गई और उसने अपने प्रेमी को नोएडा से बुलाकर पति की हत्या करा दी। इतना ही नहीं हत्या किए जाने के भी और कई तरीके होते हैं। मगर पत्नी के प्रेमी ने उसके पति का गला रेत कर उसके गुप्तांग को भी काट कर अलग कर दिया। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित मृतक की पत्नी का आशिक व उसका एक साथी निकला।

ये है पूरा मामला

बताते चलें कि 14 जून की सुबह करीब चार बजे लखनपुर हाइवे के पास सब्जी विक्रेता सुखपाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसका गला व शरीर के कई अंग धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। हत्यारोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी व उसकी बहन से पूछताछ की। इसके बाद प्रेम प्रसंग में पति की हत्या कराए जाने की बात संतोषी ने कबूल ली। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपित को दबोचा गया है। हत्यारोपित रवि पुत्र ओमप्रकाश निवासी ऊंची दनकौर थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर है। संतोषी पत्नी मृतक सुखपाल निवासी पुर्वा अंतौल थाना अयाना के कहने पर उसने हत्या की थी।

17 जून को दोनों बाइक से नोएडा भागने की फिराक में थे। दोनों को थाना क्षेत्र के लखनपुर स्थित हाईवे से कुछ कदम दूर एक रेस्टोरेंट के पास से पकड़ लिया गया। एक काली डिस्कवर, एक कीपैड मोबाइल फोन व टूटा हुआ सिम मिला है जो कि संतोषी के नाम पर रजिस्टर्ड है। रवि की जेब से 315 रुपये, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। रवि और संतोषी ने बताया कि वह दोनों दो वर्ष से नोएडा में नौकरी कर रहे थे। तभी दोनों के बीच में बन गए थे। डेढ़ माह पहले संतोषी अपने पति सुखपाल के पास उसके गांव पुर्वा अंतौल आ गयी थी। लगातार रवि के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही दोनों ने मिलकर 13 जून को सुखपाल की हत्या की योजना बनाई।

साथी नितिन भाटी के साथ औरैया आया था प्रेमी

रवि अपने दोस्त नितिन भाटी पुत्र स्व. देवेंद्र भाटी निवासी आजमपुर गढ़ी थाना दनकौर जिला गौतमबुद्ध नगर के साथ नोएडा से औरैया आया था। दोनों ने मिलकर लखनपुर हाइवे से महज 30 मीटर की दूरी पर सुखपाल पुत्र स्व. पूरनलाल की हत्या कर दी। रवि की निशानदेही पर थाना अयाना पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई दराती (जो कि सुखपाल के खून से सनी हुई थी) बरामद कर ली है। नितिन भाटी की तलाश की जा रही है। एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह ने बताया मृतक की पत्नी व मुख्य हत्यारोपित को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News