Baghpat Crime News: जलती चिता से पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Baghpat Crime News:बुलंदशहर के टीकरी कस्बे में दहेज (Dowry Case) की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या (murder of a married woman) कर शव जलाने का प्रयास किया।

Report :  Paras Jain
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-12-09 16:01 GMT

Lucknow News: महिला पीड़ितों का आरोप थाने में नहीं होती सुनवाई।  

Baghpat Crime News: टीकरी कस्बे में दहेज (Dowry Case) की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या (murder of a married woman) कर शव जलाने का प्रयास (attempt to burn dead body) किया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ( UP Police) ने शव को चिता से अधजली हालत में बाहर निकाला। मृतका के पिता ने महिला के पति सास समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

टीकरी कस्बा (tikri town) निवासी सोनू पुत्र नकली की शादी सात माह पूर्व गांगरौल थाना (gangraul police station) चोला बुलंदशहर निवासी नीलम के साथ हुई थी। बुधवार की शाम महिला नीलम 25 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में की मौत हो गई। महिला का ससुराल वाले देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे।

मृतक महिला के मायके वालों की डायल 112 पर कॉल आई- इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह

पुलिस (up police) ने मौके पर पहुंच शव को अधजली हालत में बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर दोघट भूपेंद्र सिंह (Inspector Doghat Bhupendra Singh) ने बताया की देर शाम मृतक महिला के मायके वालों की डायल 112 पर कॉल आई जिसमें बताया गया की उनकी लड़की को उसके ससुराल वालों ने मार दिया है।

लड़की के पिता 



पुलिस ने जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया

सूचना मिलते ही पुलिस टीकरी पहुंची जहां पता चला की महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट में ले गए है। पुलिस ने शव को जलती चिता से बाहर निकाला। गुरुवार को मृतका का पिता कृष्ण, बहन ऋतु, रिया, भाई सागर, चाचा गुलशन, युवराज, संजय, अशोक टीकरी पहुंचे। मृतका के पिता कृष्ण ने मृतका के पति, सास व दो देवर के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया

जिसमे आरोप लगाया है उसकी बेटी से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। जिससे नाराज होकर ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मृतका के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजदो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन आरोपित फरार हो गए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News